फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   crypto fever: digital Thali launched in delhi connaugt place, you can have Bitcoin Tikka, Ethereum Butter Chicken 

दिल्ली में डिजिटल थाली: क्रिप्टोकरेंसी से करें भुगतान, चखें बिटक्वाइन टिक्का-एथेरियम बटर चिकन 

Wed, 06 Oct 2021 11:29 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 06 Oct 2021 11:29 AM IST
सार

भले ही क्रिप्टोकरेंसी को लेकर भारत सरकार ने फैसला न किया हो, लेकिन इसका फीवर लोगों पर सिर चढ़कर बोल रहा है। दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में इसके नाम से थाली लांच कर दी गई है। 

विज्ञापन
crypto fever: digital Thali launched in delhi connaugt place, you can have Bitcoin Tikka, Ethereum Butter Chicken 
थाली (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिप्टोकरेंसी का फीवर लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। यह आमजीवन को कैसे प्रभावित कर रही है, इसका असर दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित एक रेस्टोरेंट में देखने को मिला है। क्रिप्टोकरेंसी को हवा देने और ग्राहकों को लुभाने के लिए कनॉट प्लेस स्थित ऑर्दर 2.1 रेस्टोरेंट में डिजिटल थाली लांच की गई है। ग्राहक इस थाली को पूरी तरह डिजिटली ऑर्डर कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस थाली के पकवानों के नाम भी क्रिप्टोकरेंसी के आधार पर रखे गए हैं। 

विज्ञापन


बिटक्वाइन टिक्का से लेकर पॉलीगन पिटा ब्रेड तक 
ऑर्दर 2.1 रेस्टोरेंट की डिजिटल थाली में पकवानों के नाम भी ऑनलाइन करेंसी के आधार पर हैं। इसमें ग्राहकों को बिटक्वाइन टिक्का, एथेरियम बटर चिकन, पॉलीगल पिटा ब्रेड, सोलाना छोले भटूरे तक मिलेंगे। 
विज्ञापन


बिटक्वाइन से भुगतान पर 20 प्रतिशत डिस्काउंट 
रेस्टोरेंट के मालिक सुवीत कालरा बताते हैं कि क्रिप्टोकरेंसी को लेकर लोगों में इतना क्रेज है कि वे डिजिटल थाली को काफी पसंद कर रहे हैं। वह कहते हैं कि हमने अपने रेस्टोरेंट में बिटक्वाइन या डिजिटल करेंसी से भुगतान करने वालों को 20 प्रतिशत तक डिस्काउंट देने का फैसला किया है। ग्राहकों को वीडियो के जरिए मेन्यू मिलेगा और वे क्यूआर स्कैन के जरिए थाली ऑर्डर कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक उन्हें ऐसा ग्राहक नहीं मिला है, जिसने क्रिप्टो के जरिए पेमेंट किया हो। इसके बावजूद 100 से ज्यादा थालियां ऑर्डर हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाली की कीमत 1999
रेस्टोरेंट में मिलने वाली डिजिटल थाली की कीमत 1999 रखी गई है। यह वेज थाली है। रेस्टोरेंट के मालिक का कहना है कि हम जानते हैं कि हम क्रिप्टोकरेंसी को अपनी बैलेंस सीट में नहीं दिखा सकते। जो भी पेमेंट आएगी हम उसे भारतीय मुद्रा के रूप में देखते हैं। हमें नहीं पता यह कहां जाती है। हो सकता है कि कुछ दिन में बेहतर प्रतिक्रिया न मिलने पर हम इसे भूल जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed