फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cruise drugs case, Sameer Wankhede DDG NCB Gyaneshwar Singh says NCB started the probe and witnesses statements will be taken

जांच की आंच: एनसीबी टीम ने वानखेड़े से की चार घंटे तक पूछताछ, फिलहाल बने रहेंगे जांच अधिकारी

Wed, 27 Oct 2021 11:16 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 27 Oct 2021 11:16 PM IST
सार

एनसीबी के उप महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि आज समीर वानखेड़े से उन पर लगे आरोपों के संबंध में पूछताछ की गई है। फिलहाल वानखेड़े ही ड्रग्स मामले में जांच अधिकारी बने रहेंगे। 

विज्ञापन
Cruise drugs case, Sameer Wankhede DDG NCB Gyaneshwar Singh says NCB started the probe and witnesses statements will be taken
समीर वानखेड़े - फोटो : ANI

विस्तार

आर्यन खान गिरफ्तारी मामले में चर्चा में आए एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े से आज एनसीबी अधिकारियों ने लंबी पूछताछ की। एनसीबी के डीडीजी ज्ञानेश्वर सिंह ने जानकारी दी कि इस दौरान वानखेड़े ने अधिकारियों को दस्तावेज भी सौंपे। जरूरत पड़ने पर उनसे आगे की पूछताछ भी की जाएगी। जब तक कि उनके खिलाफ लगे आरोपों का कोई पुख्ता सबूत नहीं मिलता वह क्रूज शिप ड्रग्स मामले में जांच अधिकारी बने रहेंगे। 

विज्ञापन


ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा कि आज हमने करीब चार घंटे तक समीर वानखेड़े का बयान दर्ज किया। उन्होंने टीम के सामने कई बातें रखीं। अगर जरूरी हुआ तो उनसे और दस्तावेज व सबूत मांगे जाएंगे। 
विज्ञापन


सैल और गोसावी से जांच में शामिल होने की अपील 
ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा कि एनसीबी की पांच सदस्यीय टीम ने आज प्रभाकर सैल के लगाए आरोपों को लेकर जांच की। हमने दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र कार्यालय से ड्रग्स मामले में गवाह केवी गोसावी और प्रभाकर सैल को नोटिस भेजने को कहा, लेकिन उनसे संपर्क नहीं किया जा सका। मैं मीडिया के जरिए दोनों से अपील करना चाहता हूं कि जांच में शामिल हों और टीम को सबूत दें जो सीआरपीएफ मेस बांद्रा में ठहरी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडीजी ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा, गवाहों को बुलाया गया
इससे पहले समीर वानखेड़े पर लगे आरोपों की जांच को लेकर एनसीबी के उप महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा था कि पहुंचते ही इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस टीम का गठन गवाह प्रभाकर सैल के द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के लिए किया गया है। ज्ञानेश्वर ने कहा कि एनसीबी कार्यालय से एकत्र किए गए दस्तावेज और रिकॉर्ड के आधार पर गवाहों को बुलाया गया है और अब उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। 

उन्होंने आगे कहा कि इस जांच के लिए सभी भौतिक गवाहों को बुलाया जाएगा। हालांकि ज्ञानेश्वर ने किसी भी गवाह का नाम लेने से इनकार कर दिया। ज्ञानेश्वर सिंह क्रूज ड्रग्स मामले में जबरन वसूली के आरोपों की विभागीय सतर्कता जांच का नेतृत्व कर रहे हैं। हालांकि, वानखेड़े ने कहा बै कि मुझ पर लगाए गए सारे बेबुनियाद हैं। बता दें कि वानखेड़े ने आर्यन खान से जुड़े क्रूज शिप ड्रग्स पार्टी मामले की जांच का नेतृत्व किया था और बाद में उन पर जबरन वसूली के आरोप लगे। इसके बाद वे खुद जांच के दायरे में आ चुके हैं।

गवाह प्रभाकर सैल के आरोप के बाद शुरू हुई जांच
एनसीबी ने गवाह प्रभाकर सैल द्वारा किए गए दावों की जांच का आदेश दिया है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि मुंबई के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े सहित एजेंसी के कुछ अधिकारियों द्वारा बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपये की मांग की गई थी।

लोढ़ा के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी मामले में जारी विवाद में अब भाजपा भी कूद पड़ी है। बुधवार को मुंबई भाजपा ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर कहा, नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के मुंबई निदेशक समीर वानखेड़े पर राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री व एनसीपी नेता नवाब मलिक का हमला महाराष्ट्र के इतिहास का काला पृष्ठ है। यदि उन्हें व्यक्तिगत खुन्नस निकालनी है तो पहले मंत्री पद से इस्तीफा दें।

मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने राजभवन से बाहर निकलने के बाद कहा, हमने राज्यपाल से मलिक और एनसीबी अधिकारी वानखेड़े विवाद में हस्तक्षेप करने की मांग की है। महा विकास आघाड़ी सरकार के मंत्री नवाब मलिक अधिकारियों को खुलेआम धमकी दे रहे हैं। जिससे राज्य की कानून-व्यवस्था चरमरा रही है। लोढ़ा ने कहा, अगर मलिक को सरकारी अधिकारियों को धमकाना है तो पहले मंत्री पद छोड़ें। वह मंत्री पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। 

कार्रवाई से बचने के लिए समीर वानखेड़े ने कोर्ट में दिया था हलफनामा
वहीं इससे पहले समीर वानखेड़े की ओर से कोर्ट में दो हलफनामे दाखिल किए गए हैं। उन्होंने कोर्ट में कहा है कि एनसीबी की जांच को भटकाने का प्रयास हो रहा है। कई लोग गवाहों पर दबाव बना रहे हैं, जिससे गवाह मुकर गया है और जांच प्रभावित हो रही है। यहां तक कि उन्होंने यह भी कहा कि मेरे ऊपर दबाव बनाया जा रहा है और मुझे धमकी दी जा रही है। मेरी बहन, मरी हुई मां के साथ पूरे परिवार को भी टारगेट किया जा रहा है। 


वानखेड़े ने मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले को भी लिखा था पत्र
वानखेड़े ने रविवार को मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले को पत्र लिखकर सतर्कता से संबंधित एक कथित मुद्दे के संबंध में उन्हें गलत तरीके से फंसाने के लिए अज्ञात व्यक्तियों द्वारा संभावित कानूनी कार्रवाई से सुरक्षा की मांग की थी। हालांकि उन्हें राहत नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed