फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CRPF will protect the world's highest rail bridge built on 'Chenab'

Chenab Bridge: CRPF करेगी 'चिनाब' पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल की सुरक्षा, 24 घंटे तैनात रहेंगे कमांडो

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Thu, 05 Jun 2025 07:10 PM IST
सार

चिनाब नदी के तल से 359 मीटर ऊंचे इस पुल की सुरक्षा का जिम्मा देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल 'सीआरपीएफ' को सौंपा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह जून को इस ब्रिज को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

विज्ञापन
CRPF will protect the world's highest rail bridge built on 'Chenab'
चिनाब रेल ब्रिज - फोटो : PTI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के इतिहास में छह जून को नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह जून को 'चिनाब' नदी पर बने एफिल टावर से भी ऊंचे आर्च ब्रिज यानी मेहराब पुल, राष्ट्र को समर्पित करेंगे। चिनाब नदी के तल से 359 मीटर ऊंचे इस पुल की सुरक्षा का जिम्मा देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल 'सीआरपीएफ' को सौंपा गया है। सीआरपीएफ के विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कमांडो, इस पुल की हिफाजत में 24 घंटे तैनात रहेंगे। पुल की फुलप्रूफ सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ की 'क्विक एक्शन टीम' भी पुल के आसपास तैनात रहेगी। 
विज्ञापन


बता दें कि चिनाब रेल पुल की ऊंचाई 359 मीटर है, जबकि एफिल टावर की ऊंचाई 324 मीटर है। यानी चिनाब रेल ब्रिज, एफिल टावर से 35 मीटर ऊंचा है। दुनिया में इतनी ऊंचाई पर कोई भी रेल पुल नहीं है। इस पुल के दोनों छोर को मिलाकर इसकी लंबाई 1315 मीटर है। एक किलोमीटर से ज्यादा लंबे इस पुल को स्टील आर्च ब्रिज के तौर पर बनाया गया है। इसकी आर्च की लंबाई देखें तो वह 550 मीटर है। 
विज्ञापन


सीआरपीएफ के जवान इस पुल की 24 घंटे सुरक्षा करेंगे। चिनाब ब्रिज की कौरी साइड और बक्कल की तरफ भी हर समय हर समय सीआरपीएफ के जवान तैनात रहेंगे। इतना ही नहीं, इस चिनाब रेल पुल के आसपास रेलवे की इंजीनियरिंग सहित जितनी भी एस्टेब्लिशमेंट होंगी, उनकी सुरक्षा भी सीआरपीएफ को दी गई है। सीआरपीएफ जवान, नियमित गश्त भी करेंगे। पुल के आसपास किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए सीआरपीएफ की क्यूएटी को भी तैनात किया गया है। बल की यह क्यूएटी, स्ट्राइकिंग रिजर्व के तौर पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिनाब ब्रिज के बक्कल एंड पर भी सीआरपीएफ को तैनात किया गया है। बल के जवान, अत्याधुनिक हथियारों एवं दूसरे तकनीकी उपकरणों से लैस रहेंगे। पुल की सुरक्षा को पुख्ता बनाने के लिए ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। जवानों द्वारा चिनाब ब्रिज के दोनों छोर और उसके आसपास के क्षेत्र पर कड़ी निगरानी के लिए नियमित गश्त की जाएगी। 

ये भी पढें: तस्वीरों में दुनिया का सबसे ऊंचा पुल: कल पीएम मोदी करेंगे राष्ट्र को समर्पित, वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed