फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   crpf received mail threatening to kill home minister shah and cm yogi adityanath

धमकी: अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जान को खतरा, सीआरपीएफ ने किया खुलासा

Tue, 06 Apr 2021 02:33 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 06 Apr 2021 02:33 PM IST
सार

बड़ी खबर मुंबई से आ रही है। सीआरपीएफ को एक ईमेल प्राप्त हुआ है । मेल में लिखा है कि आने वाले दिनों में गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मार दिया जाएगा। मेल आने के बाद सीआरपीएफ समेत अन्य एजेंसियां सतर्क हो गई है। 

विज्ञापन
crpf received mail threatening to kill home minister shah and cm yogi adityanath
Amit Shah and Yogi Adityanath

विस्तार

 गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जान को खतरा है।  मुंबई स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के हेड ऑफिस को एक मेल प्राप्त हुआ है। उसमें लिखा है कि आने वाले दिनों में गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मार दिया जाएगा। मेल में लिखा है कि किसी धार्मिक स्थल पर दोनों नेताओं पर हमला किया जाएगा। मेल आने के बाद से सीआरपीएफ दफ्तर में हड़कंप मच गया। सीआरपीएफ समेत अन्य एजेंसियां सतर्क हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीआरपीएफ को मंगलवार सुबह मेल प्राप्त हुआ। 

विज्ञापन

 

अमित शाह को मिल चुकी है धमकी
बता दें कि इससे पहले भी अमित शाह और योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। गणतंत्र दिवस के मौके पर अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं को जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन






योगी को कई बार जान से मारने की मिल चुकी हैं धमकी
वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी जान से मारने की धमकी कई बार मिल चुकी हैं। इसी साल जनवरी में सीएम योगी को जान से मारने की धमकी मिली थी। डायल 112 के वॉट्सएप नंबर पर मैसेज में आया था। ,इसमें लिखा था कि "24 घंटों के अंदर जान से मारेंगे, खोज सकते हो तो खोज लो, एके-47 से 24 घंटे के अंदर मार दूंगा'' मैसेज के बाद पुलिस ने आरोपी को आगरा से गिरफ्तार किया था। आरोपी नाबालिग था।  आईबी के अलर्ट के बाद योगी आदित्यनाथ को लगातार जान से मारने की धमकी के मद्दनजर उन्हें Z+ सिक्योरिटी मिली हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed