फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CRPF pulled out the man buried in the land with the help of a dog in Jammu-Srinagar highway

सीआरपीएफ के खोजी कुत्ते ने जमीन में दबे शख्स को जिंदा बाहर निकाला, देखें वीडियो

Wed, 31 Jul 2019 04:20 PM IST
आसिम खान डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला 
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला  Published by: आसिम खान Updated Wed, 31 Jul 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
CRPF pulled out the man buried in the land with the help of a dog in Jammu-Srinagar highway
सीआरपीएफ का खोजी श्वान - फोटो : Amar Ujala

सीआरपीएफ के अजाक्सी (खोजी कुत्ते) की मदद से जमीन में दबे एक व्यक्ति को जिंदा निकाल लिया गया है। लैंड स्लाइड की चपेट में आने से वह व्यक्ति कई घंटे से पत्थरीली जमीन के नीचे दबा पड़ा था। यह घटना जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे 44 की है। जमीन से निकाले गए व्यक्ति का नाम प्रदीप कुमार है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


बुधवार सुबह सीआरपीएफ की टीम (72 बटालियन) नेशनल हाइवे पर जांच पड़ताल कर रही थी। इस टीम के साथ खोजी कुत्ता अजाक्सी भी था। सीआरपीएफ की टीम जब माइल स्टोन 147 के निकट से गुजरी तो अजाक्सी भौंकने लगा। वह अपने ट्रेनर को जबरदस्ती सड़क के दूसरे किनारे की ओर ले गया। वहां पर पत्थरीली मिट्टी और कंकरीट का ढेर लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जवानों ने यह सोचकर कि यहां कोई आईईडी जैसा विस्फोटक तो नहीं दबा है, वे अपने उपकरणों से जांच करने लगे। वहां ऐसा कुछ नहीं मिला, लेकिन अजाक्सी वहां से जाने को तैयार नहीं था। अजाक्सी अपने पंजों से जमीन को खोदने लगा। सीआरपीएफ टीम को शक हुआ कि यहां कुछ तो है। जैसे ही वहां पर खुदाई शुरू की गई तो नीचे की सतह कुछ हिलती हुई दिखी। 


अजाक्सी जोर जोर से भौंकने लगा। खुदाई के दौरान पहले व्यक्ति का सिर दिखा। उसके बाद चारों ओर कुछ दूरी से खुदाई शुरू की गई। लाइफ स्पोर्ट सिस्टम वाली टीम को मौके पर बुलाया गया। तब तक वहां आर्मी का दस्ता भी पहुंच चुका था। जमीन से निकाले गए व्यक्ति का नाम प्रदीप कुमार है। वह निकटवर्ती गांव लुढवाल का रहने वाला है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed