फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CRPF opened Gurukul in two Naxal-affected villages after decades central force changed picture like this

CRPF: धुर नक्सल प्रभावित दो गांवों में सीआरपीएफ ने खोले 'गुरुकुल', दशकों बाद केंद्रीय बल ने यूं बदली तस्वीर

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Tue, 04 Feb 2025 07:28 PM IST
सार

CRPF:  सीआरपीएफ ने सुकमा जिले के ऐसे ही दो गांव, 'पुवर्ती' और 'टेकलगुडियम' में 'गुरुकुल' नाम से नर्सरी तक के दो स्कूल खोले हैं। इन स्कूलों को 5वीं कक्षा तक ले जाने की योजना है। 

विज्ञापन
CRPF opened Gurukul in two Naxal-affected villages after decades central force changed picture like this
सीआरपीएफ ने खोले 'गुरुकुल' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित इलाकों में सीआरपीएफ द्वारा धड़ाधड़ नए 'फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस' स्थापित किए जा रहे हैं। देश का सबसे बड़ा केंद्रीय अर्धसैनिक बल 'सीआरपीएफ', दूसरे बलों के साथ मिलकर मार्च 2026 से पहले छत्तीसगढ़ सहित देश के सभी हिस्सों से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने की राह पर आगे बढ़ रहा है। सीआरपीएफ जवान, केवल नक्सलियों को खत्म करने या उन्हें सरेंडर करने के लिए ही मजबूर नहीं कर रहे, अपितु उन क्षेत्रों में अपने 'सिविक एक्शन प्रोग्राम' के जरिए वहां के लोगों का जीवन स्तर भी ऊपर उठा रहे हैं। दशकों बाद उन क्षेत्रों के गांवों की तस्वीर बदल रही है। सीआरपीएफ ने सुकमा जिले के ऐसे ही दो गांव, 'पुवर्ती' और 'टेकलगुडियम' में 'गुरुकुल' नाम से नर्सरी तक के दो स्कूल खोले हैं। इन स्कूलों को 5वीं कक्षा तक ले जाने की योजना है। 
विज्ञापन

CRPF opened Gurukul in two Naxal-affected villages after decades central force changed picture like this
बच्चों को शिक्षा दे रहे CRPF के जवान - फोटो : अमर उजाला
समय मिलते ही बच्चों को पढ़ाते हैं सीआरपीएफ के जाबांज
सीआरपीएफ के मुताबिक, इन स्कूलों में आसपास के गांवों से ही टीचर रखे गए हैं। खास बात है कि जब सीआरपीएफ के जांबाजों को समय मिलता है तो वे भी इन स्कूलों में आकर बच्चों को पढ़ाते हैं। बल के अधिकारी, यहां पर आते रहते हैं। ये दोनों गुरुकुल, दो तीन माह में तैयार किए गए हैं। जमीन को ठीक करने से लेकर वहां पर स्कूल निर्माण और कक्षाओं में विभिन्न तरह की सामग्री लाने तक का काम सीआरपीएफ ने किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

CRPF opened Gurukul in two Naxal-affected villages after decades central force changed picture like this
बच्चों को स्कूल में मिल रही ये सुविधाएं - फोटो : अमर उजाला
जब ये गुरुकुल तैयार हुए तो बल के जवानों ने आसपास के लोगों से संपर्क साधा। अभिभावकों से बातचीत कर उन्हें अपने बच्चों को गुरुकुल में भेजने का आग्रह किया। अधिकारी के मुताबिक, बच्चों को कॉपी किताबें और दूसरी सामग्री मुहैया कराई जा रही है। 
विज्ञापन

CRPF opened Gurukul in two Naxal-affected villages after decades central force changed picture like this
स्कूल को लेकर ग्रामीणों में उत्साह - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
स्कूलों को लेकर ग्रामीणों में उत्साह, पुवर्ती के लोगों ने पहली बार देखा टीवी
पुवर्ती और टेकलगुडियम में खुले नर्सरी स्कूलों को धीरे-धीरे 5वीं कक्षा ले जाने की योजना है। ग्रामीणों में इन स्कूलों को लेकर खासा उत्साह है। स्कूलों में बच्चों के लिए खेल की सुविधाएं भी मुहैया कराई गई हैं। बता दें कि ये दोनों गांव, दशकों तक मुख्य धारा से कटे रहे हैं। एक माह पहले ही सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित गांव पुवर्ती में पहली बार लोगों ने टीवी देखा है। 

लोगों ने दूरदर्शन पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम देखें हैं। ये दोनों गांव, नक्सल प्रभावित रहे हैं। इन गांवों में नक्सलियों का इतना ज्यादा प्रभाव था कि वहां के लोगों तक केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचने ही नहीं दिया गया। नतीजा, विकास के मामले में ये गांव पिछड़ते चले गए। 

CRPF opened Gurukul in two Naxal-affected villages after decades central force changed picture like this
स्कूल में बच्चों के लिए खेल की सुविधा - फोटो : अमर उजाला
सीआरपीएफ महानिदेशक ने की 'सिविक एक्शन प्रोग्राम' की शुरुआत
देश की आंतरिक सुरक्षा और नागरिक कल्याण को मजबूत करने के मकसद से सीआरपीएफ महानिदेशक ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ने हाल ही में टेकलगुडियम समेत कई क्षेत्रों का दौरा किया था। उन्होंने घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जवानों के साथ रात बिताई। उनके साथ बातचीत भी की। 

डीजी ने आम जनता के लिए 'सिविक एक्शन प्रोग्राम' की औपचारिक शुरूआत की। डीजी ने सिविक एक्शन प्रोग्राम को स्थानीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने, नागरिक सुरक्षा को बढावा देने और सुरक्षा बलों तथा आम जनता के बीच विश्वास बढाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। 

CRPF opened Gurukul in two Naxal-affected villages after decades central force changed picture like this
विकास के मामले में पिछड़ गए थे गांव - फोटो : अमर उजाला
कमजोर हुई नक्सलियों की स्थिति
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश को भरोसा दिलाया है कि मार्च 2026 से पहले सभी हिस्सों से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा। 'सीआरपीएफ' और इसकी विशेष इकाई 'कोबरा', डीआरजी व राज्यों की पुलिस, केंद्रीय गृह मंत्री के इस भरोसे को पूरा करने में जुटी हैं। घने जंगल में और नक्सलियों के गढ़ में पहुंचकर सीआरपीएफ व दूसरे बलों के जवान त्वरित गति से 'फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस' स्थापित कर रहे हैं। 

नक्सलियों का अंत अब कितना निकट है, यह अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2023 में 50 नक्सली मारे गए थे तो वहीं 2024 में मुठभेड़ के दौरान 290 नक्सलियों को मौत के घाट उतारा गया। 2025 में 21 जनवरी तक 48 नक्सली मारे गए हैं। 2019 से लेकर अभी तक 290 कैंप स्थापित किए गए हैं। 2024 में 58 कैंप स्थापित हुए थे। इस वर्ष 88 कैंप स्थापित किए जाने के प्रस्ताव पर काम शुरु हो चुका है। 

CRPF opened Gurukul in two Naxal-affected villages after decades central force changed picture like this
स्कूल में छात्रों के साथ सीआरपीएफ कर्मी - फोटो : अमर उजाला
पहल पर सीआरपीएफ महानिदेशक ने क्या कहा
महानिदेशक ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा, सीआरपीएफ न केवल देश की सुरक्षा में योगदान देता है, बल्कि समाज के विकास में भी अहम भूमिका निभाता है। यह पहल स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने और उन्हें एक बेहतर भविष्य देने की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इन क्षेत्रों के युवाओं को स्वरोजगार के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें टेलरिगं, बांस-कला, सिलाई, कंप्यूटर स्किल्स, कृषि कला, बढई कला, ड्राइविंग जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। डीजी ने स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के मकसद से उस क्षेत्र में तैनात बल के कम्पनी कमाण्डरों को निर्देशित किया है कि जरूरतमंद युवाओं को शिक्षा और प्रशिक्षण में मदद करें, ताकि वे अपने भविष्य को सुधार सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed