फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CRPF jawan posted in Kashmir beaten to by pune police

शर्मनाक: कश्मीर में तैनात सीआरपीएफ जवान को पुलिस ने पीटा

Mon, 18 Feb 2019 05:35 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: आसिम खान Updated Mon, 18 Feb 2019 05:35 AM IST
विज्ञापन
CRPF jawan posted in Kashmir beaten to by pune police
प्रतीकात्मक तस्वीर

एकतरफ जम्मृ-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद 40 सीआरपीएफ जवानों की मौत का मातम पूरा देश मना रहा है, तो दूसरी तरफ रविवार को पुणे पुलिस की तरफ से कश्मीर में ही तैनात सीआरपीएफ के एक जवान के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। फिलहाल छुट्टी पर आया यह जवान अपने शहीद साथियों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित होने वाली सभा का न्योता देने पुलिस स्टेशन गया था। उसका आरोप है कि वहां उसके साथ 15 पुलिसकर्मियों ने मारपीट की और फिर हथकड़ी लगा दी। 

विज्ञापन


यह घटना पुणे के बारामती देहात पुलिस थाने की है। खुद को एक स्थानीय सामाजिक समूह से जुड़ा बताने वाले सोनगांव का निवासी 28 वर्षीय अशोक इंगवाले सीआरपीएफ में है। उसका आरोप है कि मंगलवार को शिव जयंती के कार्यक्रम में उन्होंने शहीद सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि देने की योजना बनाई थी। इंगवाले के मुताबिक, रविवार दोपहर बाद वह हाल ही में सेना से सेवानिवृत्त हुए अपने चचेरे भाई और एक अन्य युवक के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को न्योता देने बारामती पुलिस थाने गया था। 
विज्ञापन


इंगवाले ने कहा कि दो पहिया वाहन पर तीन लोगों के सवार होने के कारण उन्हें रास्ते में कुछ पुलिसकर्मियों ने रोका और गालियां देनी शुरू कर दीं। वह सीआरपीएफ की वर्दी पहने हुए था और उसने अपना आई-कार्ड भी पुलिसकर्मियों को दिखाते हुए ट्रिपल सवारी के लिए जुर्माना भरने की बात कही, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उस पर शराब पीने का आरोप लगाया। इंगवाले का कहना है कि जब उसने यह कहा कि वह अपने क्षेत्र में शराब निरोधी अभियान चलाता है, ऐसे में वह खुद शराब कैसे पी सकता है, तो पुलिसकर्मी भड़क उठे और उसे अपने साथ थाने में ले आए। वहां एक कमरे में 15 पुलिसकर्मियों ने वर्दी फाड़ने के बाद उसकी पिटाई की और उसके हाथों में हथकड़ी लगा दी। इंगवाले का कहना है कि उसने इस बदसलूकी के खिलाफ थाने में एक शिकायत भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस बोली, जवान ने ही की बदसलूकी

उधर, एएसपी  संदीप पाखाले ने इंगवाले के आरोप खारिज कर दिए। उन्होंने कहा, पुलिसकर्मियों के रोकने पर इंगवाले ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जब उसे पुलिस स्टेशन के अंदर लाया गया तो उसने पुलिसकर्मियों से झगड़ा करते हुए कुर्सियां तोड़ दीं। उन्होंने कहा कि इंगवाले के खुद ही अपनी वर्दी फाड़ने की सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि छुट्टी पर होने के बावजूद सीआरपीएफ की वर्दी पहनकर घूमने के कारणों की भी जांच कराई जा रही है।


एनसीपी उतरी जवान के समर्थन में

नेशनल कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता अजीत पवार ने सीआरपीएफ जवान के साथ बदसलूकी की निंदा की। पूर्व उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने जिले में ही एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, यदि यह सच है तो मैं पुलिस कार्रवाई की निंदा करता हूं। हमारी रक्षा करने वाले जवानों को इस तरह पीटा जाना, भाजपा नेतृत्व वाले राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति दिखा रहा है। मैं सोमवार को पुलिण के पुलिस अधीक्षक से मिलूंगा और आवश्यकता पड़ने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस से भी मिलकर उन्हें पुलिस विभाग पर नियंत्रण करने के लिए कहूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed