{"_id":"6053dc318ebc3e8d3b47e9a9","slug":"crpf-dg-statement-over-jammu-and-kashmir-226-terrorists-killed-since-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सीआरपीएफ के डीजी बोले, 2020 से अब तक मारे गए 226 आतंकी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जम्मू-कश्मीर: सीआरपीएफ के डीजी बोले, 2020 से अब तक मारे गए 226 आतंकी
Fri, 19 Mar 2021 04:33 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 19 Mar 2021 04:33 AM IST
सार
- सीआरपीएफ के डीजी कुलदीप सिंह ने बताया कि कश्मीर घाटी में पत्थरबाजी की घटनाएं काफी कम हुईं हैं।
- 296 आतंकियों को किया गया गिरफ्तार।
विज्ञापन
Kuldiep Singh, DG CRPF
- फोटो : Twitter@crpfindia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में विभिन्न अभियानों में 2020 से लेकर अब तक 226 आतंकी मारे गए और 296 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के डीजी कुलदीप सिंह ने बताया कि कश्मीर घाटी में पत्थरबाजी की घटनाएं भी काफी कम हुईं हैं, हालांकि यह अभी पूरी तरह से बंद नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में अब पत्थरबाजी की घटनाएं 10 फीसदी ही रह गई हैं।
विज्ञापन
कुलदीप सिंह सीआरपीएफ की 82वीं वर्षगांठ के मौके पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ जम्मू-कश्मीर में सेना और राज्य की पुलिस के साथ करीबी समन्वय बनाकर काम कर रही है। 2020 में 215 और इस वर्ष अब तक 11 आतंकवादियों को मारा जा चुका है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले ही दो अलग-अलग अभियानों में हमने चार आतंकवादियों को मार गिराया। इनमें से एक जैश कमांडर सज्जाद अफगानी है, जिसे शोपियां में संयुक्त अभियान में मारा गया था। उन्होंने बताया कि इसी समय के दौरान 296 आतंकियों को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया, जबकि आठ ने आत्मसमर्पण किया। इसके साथ ही 275 मुठभेड़ व हमले की घटनाएं हुईं, जिसमें सीआरपीएफ ने 378 हथियार और 41 आईईडी बरामद किए।
विज्ञापन