फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Crowd of passengers at New Delhi station on Saturday evening are luggage scanner machines not working

Railways: शनिवार शाम नई दिल्ली स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़, ठीक से काम नहीं कर रहीं लगेज स्कैनर मशीनें?

Sat, 06 Sep 2025 08:45 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 06 Sep 2025 08:45 PM IST
सार

शनिवार को अनंत चतुर्दशी मौके पर नई दिल्ली स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई है। इसके चलते कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों का आरोप है, रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए है।

विज्ञापन
Crowd of passengers at New Delhi station on Saturday evening are luggage scanner machines not working
नई दिल्ली स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में गणेश उत्सव के साथ ही त्योहारी सीजन की शुरुआत हो गई है। ऐसे में देश की राजधानी दिल्ली समेत कई स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई हैं। शनिवार को अनंत चतुर्दशी मौके पर नई दिल्ली स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई है। इसके चलते कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों का आरोप है, रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए है। इसके अलावा लगेज चेक करने के लिए जो मशीनें लगाई गई है। वह भी ठीक से काम नहीं कर रही है। ये यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ है।

विज्ञापन


दरअसल, 4 सितंबर के बाद से ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। इसके पीछे की वजह लंबी छुट्टियां हैं। 5 सितंबर को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की सरकारी छुट्टी थी। वहीं 6 को शनिवार और 7 को रविवार की छुट्टियां है। ऐसे में बढ़ी संख्या में यात्री संख्या छुट्टियां मनाने अपने घर या आसपास शहरों में जा रहे है। शनिवार शाम को यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कत अजमेरी गेट से रेलवे स्टेशन में एंट्री लेते हुए समय हुई।
विज्ञापन


यात्रियों का आरोप है कि, शनिवार शाम को अजमेरी गेट पर लोगों की बहुत भीड़ थी। स्टेशन में यात्रियों की एंट्री को लेकर कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। इसी वजह से यात्रियों को बहुत दिक्कत हुई। स्टेशन के प्रवेश द्वार जो लगेज स्कैनर मशीने लगाई गई है वह भी ठीक से काम नहीं कर रही थी। मौजूद सुरक्षाकर्मी मैन्युअल चेकिंग कर यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश दे रहे थे। इसी वजह से स्टेशन में यात्रियों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शाम और रात को कई महत्वपूर्ण ट्रेनें चलाई जाती है। इसी वजह से स्टेशन पर यात्रियों का दबाव बढ़ जाता है। आरपीएफ का कहना है कि, पहाड़गंज और अजमेरी गेट पर आरपीएफ की जवान हमेशा तैनात रहते है। लगेज स्कैनर खराब होने की स्थिति में सुरक्षाकर्मियों द्वारा मैनुअल चेकिंग की जाती है। इसी वजह से स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है।


इस मामले में उत्तर रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि, लगेज स्कैनर ठीक काम करने के चलते तुरंत उसे ठीक करने का प्रयास होता है। ताकि यात्रियों की सुरक्षा से कोई खिलवाड़ नहीं हो। शनिवार और रविवार को यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। इसलिए हम स्टेशन पर उनकी सुविधा के लिए अतिरिक्ति सुरक्षा कर्मी भी लगाते है। ताकि यात्रियों को कोई परेशान नहीं हो।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed