फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   criminal justice bills opposition mp demand include former cji in briefing panel gave these suggestions

Criminal Justice Bills: संसदीय जांच समिति में पूर्व सीजेआई को शामिल करने की मांग, विपक्षी सांसदों ने दिए सुझाव

Wed, 13 Sep 2023 05:53 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 13 Sep 2023 05:53 PM IST
सार

ये भी सुझाव दिया गया है कि समिति में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जजों के साथ ही बार काउंसिल के सदस्यों, कानून के जानकारों, जेल अधिकारियों और सुधार कार्यकर्ताओं के साथ ही धार्मिक नेताओं और साइबर क्राइम विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
criminal justice bills opposition mp demand include former cji in briefing panel gave these suggestions
संसदीय समिति कर रही विधेयकों की जांच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्र सरकार द्वारा बीते दिनों संसद सत्र के दौरान आपराधिक न्याय विधेयक पेश किए गए थे। इनमें आईपीसी की जगह लेने वाला भारतीय न्याय संहिता विधेयक, 2023, सीआरपीसी की जगह लेने वाला भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता विधेयक, 2023 और एविडेंस एक्ट की जगह लेने वाला भारतीय साक्ष्य विधेयक 2023 शामिल हैं। इन विधेयकों की जांच एक संसदीय समिति द्वारा की जा रही है। अब विपक्षी सांसदों ने मांग की है कि पूर्व सीजेआई यूयू ललित और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मदन लोकुर को भी इस जांच समिति में शामिल किया जाए। 
विज्ञापन


विपक्षी सांसदों ने दिए ये सुझाव
संसदीय समिति में शामिल विपक्ष के एक सांसद ने 16 विशेषज्ञों की एक लिस्ट जमा की है, जिसमें वरिष्ठ वकील फाली एस नरीमन और वकील मेनका गुरुस्वामी का नाम भी शामिल है। ये भी सुझाव दिया गया है कि समिति में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जजों के साथ ही बार काउंसिल के सदस्यों, कानून के जानकारों, जेल अधिकारियों और सुधार कार्यकर्ताओं के साथ ही धार्मिक नेताओं और साइबर क्राइम विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


विपक्षी सांसदों ने लगाए थे आरोप
विधेयकों की जांच कर रही संसदीय समिति में शामिल एक और विपक्षी सांसद ने कहा है कि जिस तेजी से विधेयकों की जांच की जा रही है, उसे देखते हुए इस काम में एक या डेढ़ साल का लंबा वक्त लग सकता है। हालांकि विपक्षी सांसदों ने कहा कि इस काम में जल्दबाजी नहीं की जानी चाहिए क्योंकि इन विधेयकों का बड़ा असर होगा। इससे पहले विपक्षी सांसदों ने आरोप लगाया था कि उन्हें अपनी बात रखने के पर्याप्त मौके नहीं दिए जा रहे हैं। संसदीय समिति को तीन महीने में अपनी रिपोर्ट देनी है। जिसके बाद इन विधेयकों को संसद के शीतकालीन सत्र में सदन के पटल पर रखा जाएगा। इन विधेयकों की जांच कर रही संसदीय समिति की अध्यक्षता भाजपा सांसद ब्रजलाल कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed