{"_id":"5cec3aeebdec2207640296ad","slug":"criminal-case-against-kerala-dgp-on-writing-autobiography","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मकथा लिखने पर केरल के डीजीपी के खिलाफ आपराधिक मुकदमा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आत्मकथा लिखने पर केरल के डीजीपी के खिलाफ आपराधिक मुकदमा
Tue, 28 May 2019 01:00 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 28 May 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
जैकब थॉमस (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
केरल के पुलिस महानिदेशक जैकब थॉमस के आत्मकथा लिखने के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है। जैकब पिछले 18 महीने से निलंबित हैं और अब उन पर बर्खास्तगी की भी तलवार लटक रही है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव टॉम जोश के आदेश पर प्रशासनिक विभाग ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस की अपराध शाखा ने थॉमस के खिलाफ उनकी आत्मकथा को लेकर यह मामला दर्ज किया है। थॉमस पर आरोप है कि उन्होंने बिना अनुमति लिए स्रवुकलक्कोप्पम नींथंबोल (स्विमिंग विद शार्क) लिखी। वर्ष 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी ने 240 पन्नों की किताब में पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी सहित कई नेताओं के खिलाफ हमले बोले हैं।
विज्ञापन
इसमें उन्होंने लिखा है कि कैसे भ्रष्टाचार के कुछ मामलों की जांच को कमजोर किया गया। इस पुस्तक में जैकब थॉमस के बचपन से लेकर अखिल भारतीय सेवा के उनके अनुभवों की दास्तान है।
विज्ञापन