फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Crime News: Andhra Pradesh Man killed his wife garlands her body and surrenders before police

Andhra Pradesh: पत्नी की हत्या से पहले लाश पर चढ़ाने के लिए खरीदा फूल-माला, मारने के बाद पति पहुंच गया थाने

Sat, 19 Nov 2022 08:58 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 19 Nov 2022 08:58 AM IST
सार

हत्या के बाद कोट्टैया पुलिस थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। हत्या की बात सुनकर पुलिस भी चौंक गई। इसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लाश को बरामद किया।

Crime News: Andhra Pradesh Man killed his wife garlands her body and surrenders before police
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आंध्र प्रदेश से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां अवैध संबंधों के शक में पति ने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया। हत्या के बाद उसने लाश पर फूल-माला चढ़ाई और पुलिस थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। हैरान कर देने वाले इस मामले में पुलिस ने घटनास्थल से लाश बरामद कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 


 
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता स्वाति की शादी लॉरी चालक काकरला वेंकट कोट्टैया राव से हुई थी। दोनों तेनाली के गांधीनगर में रहते थे। पुलिस ने बताया कि कोट्टैया राव को शक था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अफेयर है, दोनों में इस बात को लेकर अक्सर झगड़ा भी होता था। 


हत्या से पहले खरीदा फूल व माला 
पुलिस के मुताबिक, 38 वर्षीय कोट्टैया गुरुवार को अपनी पत्नी स्वाति के ब्यूटी पार्लर पहुंच गया। वह शराब के नशे में था। यहां पहुंचने से पहले उसने फूल व माला खरीदा, जिसे पार्लर के बाहर ही रख दिया। अंदर पहुंचते ही उसने पत्नी के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद कोट्टैया ने पास मौजूद चाकू से स्वाती की गर्दन, हाथ व पीठ पर कई वार किए और उसे जान से मार डाला। हत्या के बाद उसने स्वाति की लाश पर फूल-माला चढ़ाया। 
विज्ञापन


थाने पहुंच किया आत्मसमर्पण 
हत्या के बाद कोट्टैया पुलिस थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। हत्या की बात सुनकर पुलिस भी चौंक गई। इसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लाश को बरामद किया। अधिकारियों का कहना है कि हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed