फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Crime News 9 people arrested in Odisha for killing and burying body of man suspected of witchcraft

Odisha:  'जादू-टोना' से जुड़े हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई, शव दफनाने के आरोप में नौ आरोपी गिरफ्तार

Fri, 08 Aug 2025 10:27 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Fri, 08 Aug 2025 10:27 PM IST
सार

ओडिशा के गजपति जिले में जादू-टोना के संदेह में बीते दिन एक समूह में आए लोगों ने शख्स की हत्या कर दी थी। अब पुलिस ने इस मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
Crime News 9 people arrested in Odisha for killing and burying body of man suspected of witchcraft
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एडोव

विस्तार

ओडिशा के गजपति जिले में जादू-टोना के मामले से संबंधित हत्या के केस पर बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि हत्याकांड में शामिल नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें, बीते 28 जुलाई को जिले के कुसुमपुर गांव में जादू-टोना के संदेह में लोगों के एक समूह ने करुणाकर दलाई नामक शख्स की हत्या कर दी थी। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद शव को जंगल में दफना दिया था। इस घटना के बाद से गांव में हड़कंप मचा हुआ है.
विज्ञापन


शख्स की हत्या के बाद मोहना थाना की पुलिस सक्रिय हो गई। जांच शुरू करके आरोपियों को पकड़ने में सफल रही। इस मामले को लेकर एसपी जतेंद्र कुमार पांडा ने जानकारी दी। यह भी बताया गया है कि करुणाकर ग्रामीणों को आयुर्वेदिक जैसी दवाएं देते थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Prayagraj Flood Update :  चार दिन में चार मीटर से अधिक घटा जलस्तर, 60 मोहल्ले व 290 गांव अभी भी प्रभावित
विज्ञापन
विज्ञापन

जानें क्या थी हत्या की वजह?

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि करीब 20 दिन पहले एक नाबालिग लड़के को कुत्ते ने काटा था, जिसको उपचार के लिए करुणाकर के पास ले जाया गया था। करुणाकर ने बच्चे को कुछ दवाइयां दी थी। फिर इसके कुछ दिनों के बाद उस लड़के की मौत हो गई। इस बात से नाराज लोगों ने करुणाकर को बुरी तरह पीटा। हैरान करने वाली बात यह है कि ऐसा ही एक और मामला जिले में पहले भी घट चुका था, जहां  जादू-टोना करने के संदेह में एक 35 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी।

ये भी पढ़ें- Ganga Flood: हाईवे पर चली नाव, मालन नदी का तटबंध टूटा, बिजनौर का मेरठ से सीधा संपर्क कटा


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed