फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Crime Branch puts main accused in minister Naba Kishore Das murder case under forensic psychological Test

ओडिशा: मंत्री हत्याकांड के मुख्य आरोपी की पुलिस रिमांड बढ़ी, फोरेंसिक मनोवैज्ञानिक जांच से गुजरना होगा

Sun, 05 Feb 2023 03:05 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 05 Feb 2023 03:05 PM IST
सार

इंस्पेक्टर प्रद्युम्न कुमार ने बताया कि करीब 12.15 बजे मंत्री नब किशोर दास की कार एक इमारत के पास रुकी और वह गाड़ी का दरवाजा खोलकर बाहर आए। तभी एएसआई गोपाल दास ने मंत्री पर गोली चला दी थी। गोली सीने में लगी और वह गिर पड़े।

विज्ञापन
Crime Branch puts main accused in minister Naba Kishore Das murder case under forensic psychological Test
ओडिशा के दिवंगत मंत्री नब किशोर दास और आरोपी गोपाल दास - फोटो : Social Media

विस्तार

पूर्व मंत्री नब किशोर दास की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी बर्खास्त सहायक उप-निरीक्षक गोपाल दास की पुलिस रिमांड और चार दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। पुलिस रिमांड के तहत आरोपी का फोरेंसिक मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन किया जाएगा।  बता दें कि फोरेंसिक मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन किसी व्यक्ति के दुर्भावनापूर्ण व्यवहार और उपचार के लक्ष्यों की पहचान करने, संचालन को परिभाषित करने और मापने के लिए किया जाता है।

विज्ञापन


अधिकारी ने शनिवार को कहा कि आरोपी गोपाल दास का फोरेंसिक मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन और एलवीए टेस्ट झारसुगुड़ा में सीएफएसएल, नई दिल्ली की एक टीम द्वारा किया जा रहा है। आरोपी के मानसिक स्वास्थ्य का अध्ययन करने के लिए एक विशेष मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है।
विज्ञापन


पत्नी ने मानसिक रूप से बीमार होने का दावा किया था
आरोपी गोपाल दास की पत्नी जयंती ने दावा किया है कि उसका पति मानसिक विकार से पीड़ित था और दवा ले रहा था। उनके मनोचिकित्सक चंद्र शेखर त्रिपाठी ने भी जयंती के दावे की पुष्टि की। डॉ त्रिपाठी, जो एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, बेरहामपुर के मनोचिकित्सा विभाग के प्रमुख हैं, ने कहा था,  दास को लगभग आठ साल पहले बाइपोलर डिसऑर्डर से प्रभावित होने का पता चला था। वह पहली बार लगभग आठ से दस साल पहले मेरे क्लिनिक में आए थे। उन्होंने इसका इस्तेमाल किया था। बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते थे और इसका इलाज चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के परिवार से भी हुई पूछताछ
इस बीच, आरोपी गोपाल दास को शुक्रवार को पहले चार दिन की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद जेएमएफसी, झारसुगुड़ा की अदालत में पेश किया गया। अधिकारी ने कहा कि अदालत ने चार दिन की अतिरिक्त पुलिस हिरासत की अनुमति दी है। बेरहामपुर में कैंप कर रही क्राइम ब्रांच की टीम ने गोपाल दास की पत्नी से भी पांच से ज्यादा बार पूछताछ की। जांच अधिकारियों ने गोपाल के बड़े भाई सत्य दास, भतीजे, रिश्तेदारों, दोस्तों, साथी ग्रामीणों और मनोवैज्ञानिक समस्याओं का इलाज करने वाले डॉक्टर से भी पूछताछ की है।

एएसआई गोपाल दास ने मंत्री की गोली मारकर हत्या कर दी थी
इंस्पेक्टर प्रद्युम्न कुमार ने बताया कि करीब 12.15 बजे मंत्री नब किशोर दास की कार एक इमारत के पास रुकी और वह गाड़ी का दरवाजा खोलकर बाहर आए। तभी एएसआई गोपाल दास ने मंत्री पर गोली चला दी थी। गोली सीने में लगी और वह गिर पड़े। मंत्री के शरीर से काफी खून बह रहा था। इसके बाद उन्होंने कांस्टेबल केसी प्रधान के साथ आरोपी एएसआई को पकड़ लिया। इसी दौरान आरोपी एएसआई ने अपनी 9 एमएम पिस्तौल से दो और गोलियां चलाईं, जो उनकी अंगुली में लगी। हालांकि, थोड़ी ही देर में एएसआई को काबू में कर लिया गया। 


डीजीपी के बयान से नाराज हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
ओडिशा के मंत्री नब किशोर दास हत्याकांड पर राज्य के डीजीपी के बयान पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नाराजगी जताई है। दरअसल, डीजीपी ने कहा था कि भगवान जगन्नाथ को छोड़कर कोई भी मंत्री की हत्या जैसी घटना का अनुमान नहीं लगा सकता। प्रधान ने कहा कि इस वारदात की जांच अपराध शाखा जांच कर रही है लेकिन जांच में कोई स्पष्टता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed