फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cricketer Mohammed Shami wife Hasin Jahan will meet Chief Minister Mamata Banerjee on Friday

शमी-हसीन विवाद: कल सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगी हसीन जहां, बांटेंगी अपना दर्द

Wed, 21 Mar 2018 06:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता
ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता Updated Wed, 21 Mar 2018 06:02 PM IST
विज्ञापन
Cricketer Mohammed Shami wife Hasin Jahan will meet Chief Minister Mamata Banerjee on Friday
क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगी। अपने पति के साथ कानूनी विवाद में उलझी हसीन ने ममता से मिल कर अपना दर्द बांटने की इच्छा जताई। 

विज्ञापन


वह सोमवार को ममता के कालीघाट स्थित आवास पर गई और मुलाकात का समय मांगने के लिए एक पत्र भी दिया। उसने इस महीने की शुरुआत में शमी के खिलाफ घरेलू हिंसा व कई अन्य महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाते हुए पुलिस में इसकी शिकायत की थी।
विज्ञापन


महानगर के जादवपुर थाने में शमी व उसके परिवार के विभिन्न सदस्यों के खिलाफ विभिन्न गैर-जमानती धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। शमी से इस मामले में पूछताछ के लिए कोलकाता पुलिस की एक टीम बीते रविवार से ही उनके पैतृक नगर अमरोहा (यूपी) में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना रिकॉर्ड कराने के बाद हसीन ने ममता से मुलाकात की इच्छा जताई थी। उसने कहा था कि सच की इस लड़ाई में उसे किसी का समर्थन नहीं चाहिए। लेकिन वह चाहती है कि ममता उसकी इस लड़ाई पर नजर रखें। हसीन चाहती है कि वह ममता को पूरे मामले से अवगत करा कर उनसे अपना दर्द बांटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed