गृह मंत्री शाह के 'स्ट्राइक' ट्वीट पर भड़का पाक, कहा- झड़प और खेल की न करें तुलना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड में इन दिनों क्रिकेट विश्वकप का आयोजन हो रहा है। रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मैनचेस्टर में मैच खेला गया। इस महामुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान पर 89 रनों की विशाल जीत दर्ज की। जिसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने टीम को बधाई देते हुए इसे स्ट्राइक कहा था। उनके इस बयान पर पाकिस्तान बौखला गया है और उसने उन्हें मैच को स्ट्राइक से न जोड़ने के लिए कहा है।
पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक आसिफ गफूर ने सोमवार को अपने निजी अकाउंट से गृह मंत्री अमित शाह से क्रिकेट में पाकिस्तान को भारत से मिली हार और देश की सीमा पर हुई झड़प की तुलना न करने का अनुरोध किया है।
टीम इंडिया की जीत के बाद अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'पाकिस्तान पर टीम इंडिया की एक और स्ट्राइक और परिणाम वही। पूरी टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई। इस बेहतरीन जीत के लिए हर भारतीय को गर्व हो रहा है।' इसके जवाब में गफूर ने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा, 'प्रिय अमित शाह, हां आपकी टीम मैच जीती। वे (टीम इंडिया) बहुत अच्छा खेले। दो अलग-अलग चीजों की तुलना नहीं की जा सकती। ठीक इसी तरह स्ट्राइक और मैच हैं।'
Dear @AmitShah yes ur team won a match. Well played.
Two things with different denominators can’t be compared. So are strikes & match. If in doubt please see results of our Nowshera counter strikes & response to IAF violation on 27 Feb19 downing two Indian jets.
Stay Surprised. https://t.co/cY089VmYIe — Asif Ghafoor (@peaceforchange) June 17, 2019
वहीं भारत से हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद निशाने पर हैं। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने वर्ल्ड कप में भारत से मिली 89 रन से मिली हार के लिए सरफराज अहमद को जिम्मेदार ठहराया है। अख्तर ने कहा कि सरफराज की 'बेवकूफाना कप्तानी' की वजह से पाकिस्तान की टीम हारी। शोएब ने अपने यूट्यूब चैनल पर विडियो पोस्ट कर सरफराज पर गुस्सा निकाला। बता दें कि अपनी फिटनेस और खेल को लेकर इस वक्त पाकिस्तानी टीम हर तरफ से घिरी हुई है। पाकिस्तानी फैंस भी उनपर जमकर सवाल उठा रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.