फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CRIB Blood Group first in World Karnataka woman rarest CRIB antigen blood group know details in hindi

CRIB Blood Group: दुनिया का पहला सीआरआईबी एंटीजेन रक्त समूह भारत में मिला, कर्नाटक की महिला का है ब्लड ग्रुप

Thu, 31 Jul 2025 03:58 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 31 Jul 2025 03:58 AM IST
सार

CRIB Blood Group: दुनिया का पहला सीआरआईबी एंटीजेन ब्लड ग्रुप भारत में मिला है। कर्नाटक की महिला की जांच में ये बात पता चली है। कार्डियक अरेस्ट को बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान किए गए ब्लड जांच में पता चला कि महिला का ब्लड ग्रुप ऐसा है जो अब तक दुनिया में कहीं भी नहीं मिला है।

विज्ञापन
CRIB Blood Group first in World Karnataka woman rarest CRIB antigen blood group know details in hindi
कर्नाटक की महिला के शरीर में मिला दुनिया का सबसे दुर्लभ ब्लड ग्रुप (सांकेतिक) - फोटो : Freepik.com

विस्तार

कर्नाटक के कोलार जिले की एक 38 वर्षीय महिला में दुनिया का पहला अनोखा सीआरआईबी एंटीजेन ब्लड ग्रुप पाया गया है। यह ब्लड ग्रुप अब तक दुनिया में कहीं भी नहीं देखा गया था। दरअसल, कार्डियक अरेस्ट को बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसका ब्लड ग्रुप चेक करने के लिए सैंपल लैब भेजा। लैब असिस्टेंट की जांच में जो रिपोर्ट सामने आई उसने सभी को हैरान कर दिया। 

विज्ञापन


आधुनिक तरीके से ब्लड जांच, परिवार के 20 लोगों से भी सैंपल मैच नहीं
हार्ट की सर्जरी के लिए भर्ती कराई गई महिला का ब्लड ग्रुप ओआरएच+ था, जो कि आम है। लेकिन कोई भी ओ पॉजिटिव ब्लड यूनिट उसके ब्लड से मैच नहीं हुआ। इसके बाद गहन जांच के लिए ब्लड सैंपल को रोटरी बंगलूरू टीटीके ब्लड सेंटर भेजा गया। बंगलूरू में आधुनिक तरीके से ब्लड की जांच की गई लेकिन महिला का ब्लड सभी टेस्ट सैंपल्स के साथ मेल नहीं खा रहा था। परिवार के करीब 20 लोगों के सैंपल भी लिए गए, लेकिन किसी का ब्लड महिला के ब्लड सैंपल से मैच नहीं हुआ।
विज्ञापन


10 महीने की रिसर्च के बाद एक नया ब्लड ग्रुप एंटीजन मिला
रोटरी बंगलूरू टीटीके ब्लड सेंट के डॉ. अंकित माथुर ने बताया कि महिला का ऑपरेशन बिना ब्लड के ट्रांसफर के सफलतापूर्वक हो गया है। महिला और उसके परिवार के ब्लड सैंपल को ब्लड ग्रुप रेफरेंस लेबोरेट्री ब्रिटेन भेजा गया। 10 महीने की रिसर्च के बाद एक नया ब्लड ग्रुप एंटीजन मिला, जिसे सीआरआईबी नाम दिया गया। यह रिसर्च जून 2025 में इटली में हुई आईएसबीटी की एक मीटिंग में बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे रखा गया सीआरआईबी नाम?
सीआरआईबी नाम में सीआर का मतलब 'क्रोमर' और आईबी का मतलब 'इंडिया', बंगलूरू' है। डॉ. माथुर ने यह भी कहा कि रोटरी बंगलूरू टीटीके ब्लड सेंटर ने दुर्लभ ब्लड डोनर रजिस्ट्री शुरू की है। वे पहले भी कई दुर्लभ ब्लड टाइप के मरीजों की मदद कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed