फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CPWD cancels pre-qualification bids for PM's new residence

PM New Residence: CPWD ने प्रधानमंत्री के नए आवास के लिए पूर्व-योग्यता बोली रद्द की, 360 करोड़ का है बजट

Mon, 03 Oct 2022 08:02 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 03 Oct 2022 08:02 PM IST
सार

18 जुलाई को केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत आने वाले सीपीडब्ल्यूडी ने पहले पू्र्व योग्यता बोली मंगाई थी, लेकिन 22 जुलाई को प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए इसे वापस ले लिया था।

विज्ञापन
CPWD cancels pre-qualification bids for PM's new residence
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) ने सोमवार को दो महीने से अधिक समय के भीतर दूसरी बार प्रधानमंत्री के लिए 360 करोड़ रुपये के नए आवास के निर्माण के लिए पूर्व-योग्यता बोलियां रद्द कर दीं। नए पीएम आवास का निर्माण राष्ट्रपति भवन और साउथ ब्लॉक से सटे सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के हिस्से के रूप में किया जाएगा। सीपीडब्ल्यूडी के एक दस्तावेज के अनुसार, 1 अक्टूबर को शुरू की गई बोली को प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन


पूर्व-योग्यता बोलियां प्रशासनिक कारणों से वापस ली गई
इसमें कहा गया है कि इस कार्य के लिए आमंत्रित पूर्व-योग्यता बोलियां प्रशासनिक कारणों से वापस ले ली गई हैं। एक अधिकारी ने कहा कि एजेंसी जल्द ही फिर से पूर्व-योग्यता बोलियां मांगेगी। रद्द किए गए बोली दस्तावेजों के अनुसार, प्रधानमंत्री का आवास राष्ट्रपति भवन और साउथ ब्लॉक के बगल में और ब्लॉक ए और बी, दारा शिकोह रोड में डीआरडीओ भवन के सामने होगा। इसमें कहा गया है कि सीपीडब्ल्यूडी ने अनुमान लगाया था कि परियोजना (पांच साल के लिए निर्माण और रखरखाव) पर 360 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसे पूरा होने में 21 महीने लगेंगे।
विज्ञापन


18 जुलाई को केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत आने वाले सीपीडब्ल्यूडी ने पहले पू्र्व योग्यता बोली मंगाई थी, लेकिन 22 जुलाई को प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए इसे वापस ले लिया था। सेंट्रल विस्टा की पुनर्विकास परियोजना देश के पावर कॉरिडोर में नए त्रिकोणीय संसद भवन, एक सामान्य केंद्रीय सचिवालय, नए प्रधानमंत्री निवास और प्रधानमंत्री कार्यालय, उपराष्ट्रपति के एन्क्लेव इत्यादि की परिकल्पना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed