{"_id":"64e5d582d9c443d53105ccd4","slug":"cpm-engaged-in-strengthening-opposition-against-bjp-in-tripura-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tripura: भाजपा के खिलाफ विपक्ष को मजबूत करने में जुटा सीपीएम, टिपरा मोथा और कांग्रेस के साथ की बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tripura: भाजपा के खिलाफ विपक्ष को मजबूत करने में जुटा सीपीएम, टिपरा मोथा और कांग्रेस के साथ की बैठक
Wed, 23 Aug 2023 03:16 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 23 Aug 2023 03:16 PM IST
सार
मंगलवार रात को हुए इस बैठक का कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आ पाया है, क्योंकि अभी तक टिपरा मोथा और कांग्रेस ने बोक्सानगर और धनपुर में माकपा समर्थकों के लिए अपने समर्थन की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
टिपरा मोथा के अध्यक्ष प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा।
- फोटो : PTI (फाइल फोटो)
विस्तार
त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों में पांच सितंबर को होने वाले उपचुनाव से पहले सीपीआई(एम) के राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी भाजपा विरोधी वोटों को मजबूत करने की कोशिश में जुट चुके हैं। उन्होंने मुख्य विपक्षी दल टिपरा मोथा और कांग्रेस के साथ एक और बैठक की। माकपा के एक वरिष्ठ ने इस बात की जानकारी दी है।
मंगलवार रात को हुए इस बैठक का कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आ पाया है, क्योंकि अभी तक टिपरा मोथा और कांग्रेस ने बोक्सानगर और धनपुर में माकपा समर्थकों के लिए अपने समर्थन की पुष्टि नहीं की है।
पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा, 'मैंने भाजपा विरोधी मतों के विभाजन को रोकने के लिए विपक्ष के नेता अनिमेष देबबर्मा और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार साहा के साथ बैठक की। उन्होंने हमें मदद करने का आश्वासन दिया है, लेकिन अंतिम निर्णय अगले 48 घंटों के भीतर किया जाएगा।'
विज्ञापन
देबबर्मा ने माकपा के टिपरा मोथा से मदद मांगने का दावा किया है। 60 सदस्यीय विधानसभा में माकपा के 13 सदस्य है। उन्होंने कहा कि माकपा को आश्वासन दिया गया है कि वे पार्टी के भीतर संयुक्त प्रचार अभियान के मुद्दे पर चर्चा करेंगे और अगले 48 घंटे में बताएंगे।
इस उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा और और माकपा के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है। फिलहाल अभी तक न तो टिपरा मोथा ने और न ही कंग्रेस ने उपचुनाव के लिए उम्मीदवार उतारे हैं।