{"_id":"678cc19bcb326bee1c03a6e9","slug":"cpim-rejects-charges-of-woman-councillor-s-abduction-kerala-news-in-hindi-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"CPIM: 'कोई शारीरिक हमला नहीं हुआ', अविश्वास प्रस्ताव से पहले महिला पार्षद के अपहरण के आरोपों पर माकपा की सफाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CPIM: 'कोई शारीरिक हमला नहीं हुआ', अविश्वास प्रस्ताव से पहले महिला पार्षद के अपहरण के आरोपों पर माकपा की सफाई
Sun, 19 Jan 2025 02:40 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sun, 19 Jan 2025 02:40 PM IST
सार
माकपा की महिला पार्षद काला राजू ने शनिवार को दावा किया था कि उनका दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया था, जब वह अविश्वास प्रस्ताव में वोट डालने के लिए एलडीएफ शासित नगर निगम जा रही थीं।
विज्ञापन
माकपा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केरल के कूथट्टुकुलम नगर निगम में रविवार को माकपा ने अपनी महिला पार्षद काला राजू द्वारा अपहरण के आरोपों को नकारा। साथ ही कहा कि उन पर कोई शारीरिक हमला नहीं हुआ। यह मामला नगर निगम में एक अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सामने आया था, जिसे विपक्षी यूडीएफ ने पेश किया था।
विज्ञापन
दिनदहाड़े अपहरण का दावा
माकपा की महिला पार्षद काला राजू ने शनिवार को दावा किया था कि उनका दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया था, जब वह अविश्वास प्रस्ताव में वोट डालने के लिए एलडीएफ शासित नगर निगम जा रही थीं। इस घटना ने बड़ा राजनीतिक विवाद पैदा कर दिया।
विज्ञापन
काला राजू को नहीं आई कोई चोट
माकपा के क्षेत्रीय सचिव पीबी रतीश ने रविवार को इन आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि काला राजू को कोई शारीरिक चोट नहीं आई थी। उन्होंने कहा कि राजू को 2020 के चुनाव में पार्टी के टिकट पर पार्षद चुना गया था और अब समझ में नहीं आ रहा कि ऐसे आरोप क्यों सामने आए हैं कि मार्क्सवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अगवा किया। उन्होंने यह भी कहा कि एलडीएफ ने पहले ही यह फैसला लिया था कि अविश्वास प्रस्ताव पर बहस में भाग नहीं लेंगे और उनके 13 सदस्य वहां से बाहर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने नगर पालिका के बाहर शनिवार को हुए नाटकीय घटनाक्रम को याद करते हुए कहा, 'काला राजू भी हमारे फैसले के तहत वहां आई थीं। वहां हुई झड़प में नगर निगन की चेयरपर्सन विजया सिवन सहित कई लोगों को चोटें आईं और हमने जल्द ही सभी को अस्पताल पहुंचाया।'
गर्मजोशी से की थी बातचीत, फिर...
रतीश ने कहा कि राजू ने भी उस समय बेचैनी की शिकायत की थी और उनकी जांच के लिए एक डॉक्टर को लाया गया था। उनके इलाज के दौरान की तस्वीरें भी हैं। उन पर कोई शारीरिक हमला नहीं हुआ। रवाना होने से पहले हमने बहुत गर्मजोशी और दोस्ताना तरीके से बातचीत की थी। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उसके बाद क्या हुआ।
उन्होंने कांग्रेस और पार्टी नीत यूडीएफ नेताओं पर राजू के बच्चों के बीच गलतफहमी पैदा करने का भी आरोप लगाया। जो घटना के बाद माकपा के खिलाफ सामने आए थे। हालांकि, राजू ने रविवार को फिर अपने आरोपों को दोहराया। उन्होंने कहा कि माकपा के साथी पार्षदों ने उन्हें जबरन गाड़ी में घसीटा और उनके कपड़े फाड़ दिए। हालांकि, पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन उन्होंने कोई हस्तक्षेप नहीं किया।
इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज
महिला पार्षद राजू के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उनकी मेडिकल जांच की गई। पुलिस ने काला राजू के परिवार की शिकायत पर 50 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।आरोपियों में कूथट्टुकुलम माकपा क्षेत्र सचिव पीबी रतीश, नगरपालिका अध्यक्ष विजया सिवन, उपाध्यक्ष सन्नी कुरियाकोस और माकपा के स्थानीय सचिव फबेश जॉर्ज शामिल हैं।
कूथट्टुकुलम नगरपालिका एलडीएफ द्वारा शासित है, जिसमें 13 सदस्य हैं, जबकि विपक्षी यूडीएफ के 11 सदस्य हैं। 25 सदस्यीय परिषद में एक निर्दलीय सदस्य भी है।