फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CPIM leader Mani makes unsavoury remarks against Annie Raja CPI hits back

CPIM vs CPI: माकपा नेता ने आरएमपी विधायक रेमा के बाद एनी राजा के खिलाफ की विवादित टिप्पणी, भाकपा ने किया पलटवार

Sat, 16 Jul 2022 05:38 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इडुक्की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इडुक्की Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 16 Jul 2022 05:38 PM IST
सार

मणि ने आरएमपी विधायक के के रीमा के बारे में कथित तौर पर कहा था कि विधवा होना उनकी किस्मत में लिखा था। मणि कांग्रेस नीत विपक्ष के हंगामे के बावजूद अपने रुख पर अड़े हुए हैं। कांग्रेस ने उनसे माफी मांगने की मांग की है।

विज्ञापन
CPIM leader Mani makes unsavoury remarks against Annie Raja CPI hits back
भाकपा और माकपा

विस्तार

सत्तारूढ़ माकपा के विधायक एम एम मणि की एक महिला विधायक के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर केरल विधानसभा में तीसरे दिन शनिवार को भी जोरदार हंगामा हुआ। वहीं, इस दौरान माकपा विधायक एम एम मणि ने शनिवार को वरिष्ठ भाकपा नेता एनी राजा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर एक और विवाद खड़ा कर दिया। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि मणि ने आरएमपी विधायक के के रीमा के बारे में कथित तौर पर कहा था कि विधवा होना उनकी किस्मत में लिखा था। मणि कांग्रेस नीत विपक्ष के हंगामे के बावजूद अपने रुख पर अड़े हुए हैं। कांग्रेस ने उनसे माफी मांगने की मांग की है। शनिवार को मणि ने राज्य विधानसभा में आरएमपी विधायक के के रेमा के खिलाफ हाल ही में विवादास्पद टिप्पणी के लिए अन्नी राजा की आलोचना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए  भाकपा नेता के खिलाफ एक अपमानजनक टिप्पणी का इस्तेमाल किया और कहा कि वह केरल विधानसभा में जिन मुद्दों का सामना कर रही हैं, उनके बारे में उन्हें नहीं पता है। उनकी इस टिप्पणी पर भाकपा ने पलटवार किया है। 
विज्ञापन


मणि पर निशाना साधते हुए भाकपा इडुक्की के जिला सचिव के के शिवरामन ने उम्मीद जताते हुए कहा कि माकपा नेतृत्व भविष्य में उन्हें दूसरों के खिलाफ इस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए कदम उठाएगा। उन्होंने महिला राजनेताओं के खिलाफ माकपा नेता मणि की टिप्पणी को "बेहद अश्लील" बताया। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि माकपा नेता लगातार अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिए जाने जाते हैं और इसे आम आदमी द्वारा बोलचाल की भाषा के रूप में नहीं माना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नई दिल्ली में एनी राजा ने कहा कि वह माकपा नेता मणि को उनकी ही भाषा में जवाब नहीं दे सकतीं, क्योंकि वह राष्ट्रीय राजधानी में वामपंथ की राजनीति को कायम रख रही हैं। इस बीच, कांग्रेस ने इस मुद्दे पर मणि और माकपा नेतृत्व के खिलाफ हमला किया है। कांग्रेस ने पीएम पर भी आरोप लगाया है कि उनके महिला विरोधी बयान मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की जानकारी में हैं। विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीसन ने कहा कि मणि का इस तरह की महिला विरोधी टिप्पणी करने का इतिहास रहा है। विधानसभा में रेमा के खिलाफ मणि की विवादास्पद टिप्पणी का जिक्र करते हुए सतीसन ने माकपा महासचिव सीताराम येचुरी और पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात से इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed