फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CPIM fields Naseeruddin Shah niece Saira Halim for Ballygunge bypoll 2022

बंगाल उपचुनाव: बालीगंज से नसीरुद्दीन शाह की भतीजी सायरा लड़ेंगी चुनाव, सीपीआईएम ने दिया टिकट

Thu, 17 Mar 2022 12:27 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 17 Mar 2022 12:27 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की भतीजी सायरा शाह हलीम सीपीआईएम के टिकट पर12 अप्रैल को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के नेता बाबुल सुप्रियो के खिलाफ बालीगंज विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगी।

विज्ञापन
CPIM fields Naseeruddin Shah niece Saira Halim for Ballygunge bypoll 2022
नसीरुद्दीन शाह और उनकी भतीजी सायरा हलीम(फाइल)

विस्तार

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने बालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की भतीजी सायरा शाह हलीम को अपना उम्मीदवार बनाया है। हलीम 12 अप्रैल को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के नेता बाबुल सुप्रियो के खिलाफ बालीगंज विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगी। शाह हलीम ने राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) और नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ अभियान चलाया था और वह सेना के पूर्व उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल जमीर उद्दीन शाह की बेटी हैं। सायरा और बाबुल सुप्रियो के चुनावी मैदान में उतरने के साथ ही बालीगंज का मुकाबला हाईप्रोफाइल हो गया है। हलीम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हासिम अब्दुल हलीम की बहू भी हैं। 

विज्ञापन


सीपीआई(एम) ने आसनसोल लोकसभा से पार्थ मुखर्जी को उम्मीदवार बनाया
सीपीआई(एम) ने आसनसोल लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए पार्थ मुखर्जी को उम्मीदवार बनाया है और वह फिल्म स्टार शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
जबकि भाजपा ने अभी तक उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का नाम नहीं दिया है। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने दावा किया कि ऐसी अटकलें थीं कि टीएमसी आसनसोल से अभिषेक बनर्जी के करीबी मानी जाने वाली पार्टी की युवा शाखा सायोनी घोष के अध्यक्ष को मैदान में उतारेगी।
विज्ञापन


चुनाव 12 अप्रैल को, वोटों की गिनती 16 अप्रैल को  
बालीगंज सीट पर उपचुनाव 12 अप्रैल को होंगे और जबकि वोटों की गिनती 16 अप्रैल को होगी। बता दें कि बंगाल की लोकसभा सीट बाबुल सुप्रियो के इस्तीफा देने के बाद से खाली हो गई थी जिसके कारण यहां उपचुनाव करवाना पड़ रहा है। इसके अलावा टीएमसी नेता सुब्रत मुखर्जी के निधन के बाद बालीगंज विधानसभा सीट खाली हुई है, जिसके बाद अब यहां भी उपचुनाव कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed