{"_id":"6771098bde207cd7df004190","slug":"cpi-m-s-allegation-in-the-suicide-case-of-congress-leader-and-son-said-mla-instigated-suicide-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: कांग्रेस नेता और बेटे की आत्महत्या मामले में माकपा का आरोप, कहा- विधायक ने खुदकुशी के लिए उकसाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: कांग्रेस नेता और बेटे की आत्महत्या मामले में माकपा का आरोप, कहा- विधायक ने खुदकुशी के लिए उकसाया
Sun, 29 Dec 2024 02:04 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
Published by: बशु जैन
Updated Sun, 29 Dec 2024 02:04 PM IST
सार
वायनाड जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) के कोषाध्यक्ष और सुल्तान बाथरी पंचायत के पूर्व अध्यक्ष 78 वर्षीय एनएम विजयन और उनके 38 वर्षीय बेटे जिजेश ने अपने घर पर जहर खा लिया था। मामले में सीपीआई (एम) ने कांग्रेस विधायक आईसी बालाकृष्णन पर पिता-पुत्र को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सीपीआई एम के जिला सचिव के रफीक।
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वायनाड के सुल्तान बाथरी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस नेता और उनके बेटे की आत्महत्या के मामले में सत्तारूढ़ पार्टी सीपीआई (एम) ने बड़ा आरोप लगाया है। सीपीआई (एम) ने कांग्रेस विधायक आईसी बालाकृष्णन पर कांग्रेस नेता और उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। सत्तारूढ़ पार्टी ने कहा कि सहकारी बैंक नौकरी घोटाले के चलते यह घटना हुई। हालांकि कांग्रेस विधायक ने आरोपों को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
वायनाड जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) के कोषाध्यक्ष और सुल्तान बाथरी पंचायत के पूर्व अध्यक्ष 78 वर्षीय एनएम विजयन और उनके 38 वर्षीय बेटे जिजेश ने अपने घर पर जहर खा लिया था। उनके पड़ोसियों ने उन्हें मंगलवार को गंभीर हालत में पाया। शुक्रवार को कोझिकोड सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दोनों ने दम तोड़ दिया था। सुल्तान बाथरी सहकारी बैंक के पूर्व कर्मचारी जिजेश स्वास्थ्य समस्याओं के कारण लंबे समय से बिस्तर पर थे।
विज्ञापन
इसके बाद आरोप लगे थे कि विजयन ने विधायक बालाकृष्णन के निर्देशन में सहकारी बैंक में नौकरी के नाम पर कई लोगों से पैसे लिए थे। जब लोगों को नौकरी न मिली तो विजयन ने केपीसीसी प्रमुख को एक पत्र भेजकर मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
अब सीपीआई (एम) जिला नेतृत्व ने विजयन और उनके बेटे की मौत के मामले में कांग्रेस विधायक आईसी बालाकृष्णन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। सीपीआई (एम) वायनाड के जिला सचिव के रफीक ने कहा कि पहले भी कई लोग भर्ती के मुद्दों पर शिकायतें दर्ज करा चुके हैं। अब तक इस डर से शिकायतों को खुलकर उजागर नहीं किया कि उन्हें अपना पैसा वापस नहीं मिलेगा। लोगों को कई धमकियों का भी सामना करना पड़ा। रफीक ने कहा कि जिन लोगों ने नौकरी के लिए पैसे दिए थे, वे अब आरोपियों के खिलाफ कानूनी कदम उठाने की तैयारी कर रहे हैं।
रफीक ने आरोप लगाया कि विधायक पद पर बैठे एक व्यक्ति की इस मुद्दे में महत्वपूर्ण भूमिका है। साथ ही यह भी सामने आया है कि शिकायत मिलने के बावजूद केपीसीसी नेतृत्व इसमें हस्तक्षेप करने के लिए तैयार नहीं था। इसलिए सीपीआई (एम) इस गंभीर मामले पर पूरी नजर रखे है। हम पुलिस से शिकायत करेंगे।
क्या बोले विधायक बालाकृष्णन
सीपीआई (एम) के आरोपों के बाद विधायक आईसी बालाकृष्णन ने कहा कि वह पार्टी की अनुमति से कानूनी रूप से मामले का सामना करेंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया में एक दस्तावेज चल रहा है। जिस पर कांग्रेस नेता और नौकरी के इच्छुक लोगों के हस्ताक्षर हैं। इसमें लिखा गया है कि बालाकृष्णन के निर्देशानुसार नियुक्ति के लिए 30 लाख रुपये दिए गए थे। विधायक ने कहा कि यह एक फर्जी दस्तावेज है और उन्हें इस तरह के अनुबंध के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। हम जल्द ही जिला पुलिस प्रमुख से शिकायत दर्ज कराएंगे।