{"_id":"62288f68570561574269e49d","slug":"cpi-m-leader-provocative-remarks-on-kpcc-chief-courts-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: केपीसीसी चीफ पर सीपीआईएम नेता के भड़काऊ बयान पर विवाद, वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने पकड़ा तूल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: केपीसीसी चीफ पर सीपीआईएम नेता के भड़काऊ बयान पर विवाद, वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने पकड़ा तूल
Wed, 09 Mar 2022 05:14 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इडुक्की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इडुक्की
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 09 Mar 2022 05:14 PM IST
सार
केरल में वरिष्ठ माकपा नेता सीवी वर्गीज के बयान ने बुधवार को रजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा था कि के सुधाकरन सीपीआई (एम) के पक्ष में जी रहे हैं। जिसके बाद कांग्रेस नेताओं ने माकपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
के सुधाकरन
- फोटो : Twitter : @SudhakaranINC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल में वरिष्ठ माकपा नेता सीवी वर्गीज के भड़काऊ बयान ने बुधवार को रजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के सुधाकरन को माकपा का पक्षधर बताया था। उन्होंने कहा था कि के सुधाकरन सीपीआई (एम) के पक्ष में जी रहे हैं। इसके बाद कांग्रेस नेता उनके पीछे पड़ गए हैं। उनके पार्टी प्रमुख के सुधाकरन ने माकपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
इस मामले ने उस समय ज्यादा तूल पकड़ लिया जब एक भाषण का वीडियो सामने आया, जिसमें सीपीआई एम के इडुक्की जिला प्रभारी ने कहा कि सुधाकरन ने जीवन भर सीपीआई (एम) का पक्ष लिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी किसी मनहूस आदमी को मारना नहीं चाहती।
विज्ञापन
यह भाषण पहाड़ी जिले के चेरुथोनी में मार्क्सवादी पार्टी द्वारा एसएफआई कार्यकर्ता धीरज की हत्या को लेकर आयोजित एक विरोध सभा के दौरान दिया गया था। दरअसल, यहां के गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में एसएफआई कार्यकर्ता धीरज की हत्या कर दी गई थी। बैठक के दौरान सुधाकरण ने धीरज की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बचव किया था।
विज्ञापन
वर्गीज का विवादित भाषण सामने आते ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एआईसीसी सदस्य के सी वेणुगोपाल, विपक्षी नेता वीडी सतीसन और रमेश चेन्नीथला सुधाकरण के समर्थन में आ गए। वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि मार्क्सवादी पार्टी ने पहले भी कई बार सुधाकरण को मारने की साजिश रची थी। उन्होंने कहा कि अब सीपीआई ने सार्वजनिक रूप से इसे स्वीकार कर लिया है।
वहीं विपक्षी नेता वीडी सतीसन ने कहा कि सीपीआई(एम) के जिला प्रभारी की टिप्पणी उनका अहंकार दिखा रही है। उन्होंने आगे कहा कि भड़काऊ टिप्पणी एक राजनीतिक संघर्ष को गति देने के लिए है। उन्होंने वर्गीज के खिलाफ जल्द से जल्द मामला दर्ज किया जाने की मांग की।