{"_id":"5bf873bbbdec2241b439bf0f","slug":"cpi-m-leader-hannan-mollah-says-bjp-will-have-to-raise-electoral-malfunction-in-rajasthan-and-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान, एमपी में भाजपा को उठाना पड़ेगा चुनावी नुकसान : माकपा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजस्थान, एमपी में भाजपा को उठाना पड़ेगा चुनावी नुकसान : माकपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 24 Nov 2018 03:10 AM IST
विज्ञापन
CPI (M) leader Hannan Mollah
- फोटो : Youtube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माकपा ने राजस्थान और मध्य प्रदेश में किसानों की खराब हालत के लिए भाजपा सरकारों को जिम्मेदार ठहराया। माकपा ने शुक्रवार को कहा कि किसानों के लिहाज से ‘अशांत’ राजस्थान और मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा को चुनावी नुकसान उठाना पड़ेगा।
हन्नान मोल्लाह बोले, दोनों राज्यों में भाजपा सरकार की नीतियों से पैदा हुआ कृषि संकट
वरिष्ठ माकपा नेता हन्नान मोल्लाह ने कहा कि दोनों राज्यों में भाजपा की नीतियों के चलते कृषि संकट पैदा हो गया है। मध्य प्रदेश में 28 नवंबर और राजस्थान में 7 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।
राजस्थान में पार्टी के प्रभारी मोल्लाह ने दावा किया कि दोनों राज्यों के किसानों में सरकार की कृषि नीतियों को लेकर काफी गुस्सा है। दोनों राज्यों में सरकार के खिलाफ किसान लामबंद हुए हैं। मध्य प्रदेश में कर्ज माफी, फसल बीमा और कृषि के लिए पानी की सप्लाई किसानों के तीन बड़े मुद्दे हैं। शिवराज सरकार तीनों का हल निकालने में असफल रही है। कुछ ऐसा ही हाल राजस्थान में है।