{"_id":"5d10c82e8ebc3e04bc0c4fd6","slug":"cpi-m-blamed-trinamool-congress-that-its-goons-killed-two-party-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"माकपा का तृणमूल कांग्रेस पर आरोप, टीएमसी के अपराधियों ने की दो कार्यकर्ताओं की हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
माकपा का तृणमूल कांग्रेस पर आरोप, टीएमसी के अपराधियों ने की दो कार्यकर्ताओं की हत्या
Mon, 24 Jun 2019 06:25 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Mon, 24 Jun 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माकपा (मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी) ने सोमवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस से जुड़े अपराधियों ने उसके दो कार्यकर्ताओं की हत्या की। बता दें कि उत्तर 24 परगना जिले के आमडांगा में 22 जून को ताजिमुल करीम की हत्या कर दी गई थी। उसी रात दक्षिण 24 परगना जिले के मथुरापुर में वाम दल के एक और कार्यकर्ता निजामुद्दीन मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
माकपा पोलित ब्यूरो ने एक बयान में कहा कि करीम पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे। वह पिछले कुछ समय से हत्या की धमकी का सामना कर रहे थे। पोलित ब्यूरो ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने हिंसा की अपनी राजनीति के चौतरफा विरोध से भी कोई सबक नहीं सीखा है और माकपा तथा वाम दल के खिलाफ उसका यह रुख जारी है । पोलित ब्यूरो ने पश्चिम बंगाल में युवा कार्यकर्ताओं की हत्या पर शोक प्रकट किया है।
विज्ञापन