फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CPI and Congress opposed new Motor vehicle act in Kerala

केरल में संशोधित मोटर वाहन कानून के तहत बढ़े जुर्माने के विरोध में आई माकपा और कांग्रेस

Sun, 08 Sep 2019 08:11 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवंनतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवंनतपुरम Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 08 Sep 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
CPI and Congress opposed new Motor vehicle act in Kerala
चालान काटते ट्रैफिक कर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

केरल में केंद्र के नए मोटर वाहन अधिनियम लागू होने के एक सप्ताह बाद सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और विपक्षी कांग्रेस ने इस संशोधित कानून के तहत लगने वाले भारी भरकम जुर्माने का रविवार को विरोध किया और दोनों ने कहा कि इससे आम आदमी पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

विज्ञापन


माकपा के प्रदेश सचिव कोडियरी बालकृष्णन ने कहा कि अत्यधिक जुर्माना अतार्किक है और इससे भ्रष्टाचार पनपेगा। वहीं, विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नितला ने आरोप लगाया कि भाजपा नीत राजग सरकार ने राज्य सरकारों से बिना परामर्श किए एकतरफा ढंग से भारी भरकम जुर्माना लगा दिया है।
विज्ञापन


चेन्नितला ने ‘बिना किसी नरमी’ के इस संशोधित कानून को कथित रूप से लागू करने को लेकर वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार की आलोचना की। बड़े राजनीतिक दलों ने जुर्माने में वृद्धि के विरूद्ध लोगों एवं मजदूर संघों के जबर्दस्त विरोध के आलोक में इस कानून की निंदा की है जो एक सितंबर को प्रभाव में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालाकृष्णन ने कहा, ‘बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की संख्या कम की जानी चाहिए। उसके लिए प्रभावी दखल दिया जाना चाहिए। लेकिन भारी-भरकम जुर्माना लगाने से केवल भ्रष्टाचार पनपेगा। सभी बातों को ध्यान में रखकर मोटर वाहन अधिनियम में बदालव किया जाना चाहिए।’


उन्होंने कहा, ‘तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वे इस संशोधित कानून को लागू नहीं करेंगे, इसलिए राज्य मोटर वाहन विभाग को इसे लागू करने की दिशा में आगे बढ़ना उचित नहीं है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed