फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cows rescued the owner attacking tiger

गायों ने घेरकर बाघ को खदेड़ा, मालिक को बचाया

Tue, 13 Sep 2016 04:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बढ़ापुर (बिजनौर)
ब्यूरो/ अमर उजाला, बढ़ापुर (बिजनौर) Updated Tue, 13 Sep 2016 04:38 AM IST
विज्ञापन
Cows rescued the owner attacking tiger
- फोटो : demo

नजीबाबाद वन प्रभाग की बढ़ापुर रेंज की सीमा से सटे गांव जहानाबाद खोबड़ा में गाय की वफादारी निभाने की अनूठी घटना सामने आई है। खेत में चारा चरते समय अचानक एक बाघ ने गाय पर हमला किया। इस पर 40 गायों के झुंड ने मुकाबला करते हुए बाघ को वहां से भगा दिया। भागते समय बाघ ने पशुपालक पर हमला करने की कोशिश की, मगर गायों ने अपने स्वामी की जान बचा ली। हालांकि इस घटना में एक गाय जख्मी हो गई है।

विज्ञापन


बढ़ापुर वन रेंज की सीमा से सटी ग्राम पंचायत जहानाबाद खोबड़ा की भूमिदान कॉलोनी में बोक्सा जाति के लोग रहते हैं। गांव के लोग केवल गायों को ही पालते है। गांव में लगभग 40 गायें हैं, जो कि कॉलोनी के पास ही खेतों में चरती हैं। 
विज्ञापन


सोमवार की दोपहर भूमिदान कॉलोनी निवासी छोटे लाल गायों को चरा रहा था। छोटे लाल वहां से थोड़ी दूरी पर बैठा घास काट रहा था। इतने में उत्तराखंड के जंगल की दिशा से आए एक बाघ ने अपना शिकार बनाने के लिए खेत के किनारे अकेले चर रही गाय पर हमला बोल दिया। इससे गाय कुछ जख्मी हो गई। गाय के रंभाने पर वहां चर रही करीब 40 और गायें झुंड बनाकर पहुंची। बाघ की ओर दौड़ पड़ीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गायों के झुंड का सामना नहीं कर सका बाघ

Cows rescued the owner attacking tiger

इसी बीच, छोटे लाल पहुंचा तो देखा कि बाघ गायों के झुंड से घिरा हुआ है। कुछ ही देर में बाघ अचानक गायों के झुंड से निकलकर भागा और छोटे लाल की ओर लपका। बताया जाता है कि जब यह बाघ करीब आठ मीटर दूरी पर था, तो गायों का झुंड फिर बाघ की ओर दौड़ पड़ा। बाघ को भागना पड़ा। इस तरह छोटे लाल की भी जान बच गई। छोटे लाल ने बताया कि गायों की वजह से उसे जिंदगी मिली है। हमले से घायल गाय का पास के गांव के एक निजी पशु चिकित्सक द्वारा इलाज किया जा रहा है।

बाघ की होगी निगरानी : वन क्षेत्राधिकारी

-बढ़ापुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी इरफान अली का कहना है कि सूचना पर वह टीम के साथ घटनास्थल पर गए थे। उन्होंने घटना की पुष्टि की। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद सीमा पर गश्त बढ़ा दी गई है। वन चौकी को अलर्ट कर दिया गया है। उनके मुताबिक चार दिन पहले भी एक बाघ की आवाजाही की सूचना मिली थी, तब से उसकी निगरानी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed