फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cows are selling on olx despite of central government ban on cattle slaughter

सरकार ने लगाई मार्केट में रोक तो OLX पर बिकने लगीं गायें

Thu, 01 Jun 2017 10:32 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Thu, 01 Jun 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
cows are selling on olx despite of central government ban on cattle slaughter

केंद्र सरकार गौ हत्या पर रोक लगाने की हर कोशिश कर रही है और इसके लिए सख्त कदम भी उठाए जा रह हैं। इस बीच एक खबर सामने आई है कि मार्केट में मवेशियों के बेचने पर सरकार द्वारा रोक लगा दी गई, तो लोगों ने इसका भी तोड़ निकाल लिया है। अब गाय, भैंस सहित अन्य मवेशियों की बिक्री ऑनलाइन होने लगी है।

विज्ञापन


पुराने सामान की खरीद-बिक्री करने वाली वेबसाइट ओएलएक्स पर इनको बेचा जा रहा है, जहां मवेशियों के मालिक इनको 5 हजार से लेकर के 2 लाख रुपये तक में बेच रहे हैं। दुनिया की तरह भारत में भी गाय की ऑनलाइन बिक्री हो रही है।
विज्ञापन


दरअसल, सरकार ने गाय की ऑनलाइन बिक्री की मंजूरी खेती, दूध व अन्य मकसद के लिए दी है। गाय की ऑनलाइन बिक्री पर एक बड़ा मामला सामने आया है जिसमें एक शख्स ने अपनी गाय को बेचने के लिए शर्त रख दी। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक जब वाराणसी के रहने वाले रवि शर्मा ने अपनी गाय की रेट 75 हजार रुपये रखा था। जब उससे गाय खरीदने के लिए संपर्क साधे गए तो कहा कि वो गाय को किसी दूसरी जाति और गरीब को नहीं बेचना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं गाय रखने वाले लोगों में खतरा पैदा हो रखा है। तीन गाय रखने वाले गाजीपुर के भीम सिंह ने कहा कि वो 50 फीसदी के रेट पर मार्केट में गाय को बेचने के लिए राजी है, क्योंकि इससे उसकी जान पर खतरा बना हुआ है।


बता दें कि पिछले दो सालों में गौ हत्या के नाम पर लोगों को निशाना बनाया गया है। अभी हाल ही में राजस्थान के भीलवाड़ा में एक शक्स को गौ रक्षकों ने कथित तौर पर पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। इससे पहले बड़ा मामला तब सामने आया था, जब यूपी के दादरी में अखलाख नाम के आदमी को मौत के घाट उतार दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed