फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cow smuggler killed in encounter with villagers

बरसाना में ग्रामीणों-गाय चोरों में मुठभेड़, गोतस्कर की मौत

Sun, 22 May 2016 03:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा Updated Sun, 22 May 2016 03:39 AM IST
विज्ञापन
Cow smuggler killed in encounter with villagers
गाय तस्करी - फोटो : Reuters

यूपी के बरसाना के गाजीपुर संकेत गांव से 10 गायों को चोरी कर ले जा रहे गोतस्करों और ग्रामीणों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। बदमाशों ने ग्रामीणों पर फायरिंग की तो ग्रामीणों ने भी पथराव और फायरिंग करते हुए इन्हें घेर लिया। मुठभेड़ में एक बदमाश की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल बदमाश को उसके साथी लेकर फरार हो गए हैं।

विज्ञापन


तीन गायों को भी इनके कब्जे से मुक्त करा लिया गया।  घटनाक्रम शुक्रवार देर रात करीब दो बजे का है। बदमाशों की संख्या आठ बताई जा रही है। बताया गया कि बदमाशों ने बरसाना के गांव गाजीपुर और संकेत से दस गायों को चोरी किया और जंगल में पगडंडी से होकर मेवात के इलाके की ओर चल दिए।
विज्ञापन


गायों के रंभाने पर ग्रामीण पहुंच गए और गोतस्करों को ललकारा। गोतस्करों ने ग्रामीणों को असलहे दिखाकर धमकाया लेकिन ग्रामीण पीछे नहीं हटे। खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। गांव वालों ने पथराव किया। फायरिंग भी की गई। इससे बदमाश पीछे हटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बताया गया कि इसी बीच ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। उसे पीट-पीटकर मार डाला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उसके गोली भी लगी थी। जबकि पथराव में घायल दूसरे बदमाश को उसके साथी लेकर भाग गए। ग्रामीणों ने तीन गायों को भी उनसे छुड़ा लिया, हालांकि अन्य गाय बदमाश ले गए। सूचना पर बरसाना पुलिस गांव गाजीपुर पहुंच गई और मारे गए बदमाश के शव को ले आई। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। मारे गए बदमाश की पहचान शाहबुद्दीन (22) निवासी गांव लेबड़ा थाना कामा डीग, भरतपुर के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed