{"_id":"581f8af54f1c1bf77eb37a8f","slug":"cow-slaughter-and-beef-is-prohibited-vedic-period-rajnath-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैदिक काल से प्रतिबंधित है गोहत्या: राजनाथ सिंह","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
वैदिक काल से प्रतिबंधित है गोहत्या: राजनाथ सिंह
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Mon, 07 Nov 2016 07:32 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि गोहत्या के मसले पर राज्यों को विश्वास में लिए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यहां तक कि मुगल शासनकाल में भी गायों की रक्षा की जाती थी। गोहत्या और बीफ वैदिक काल से प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह ने कहा कि अकबर, जहांगीर और बहादुरशाह जफर के समय में भी गोहत्या पर रोक थी। गृहमंत्री ने इस मसले पर 50 साल पहले एक प्रदर्शन के दौरान अपनी जान गंवाने वालों की स्मृति में एक कार्यक्रम में ‘बाबरनामा’ का जिक्र करते हुए कहा कि इस किताब में लिखा है ‘आप हिंदुस्तान पर शासन नहीं कर सकते यदि आपने गोहत्या पर रोक नहीं लगाई।’ उन्होंने कहा कि हालांकि कई राज्यों में पहले से ही गोहत्या पर प्रतिबंध है, फिर भी राज्यों को इस मसले पर विश्वास में लेने की जरूरत है।
विज्ञापन
गृहमंत्री ने कहा कि जहां तक गाय का संबंध है तो यह महज सांस्कृतिक मसला नहीं है। यह आस्था का विषय है। इसके अलावा यह ऐसा मसला है जिसे आर्थिक, ऐतिहासिक और वैज्ञानिक परिप्रेक्ष्य में देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार बांग्लादेश से मवेशियों की तस्करी पर पूर्ण प्रतिबंध की दिशा में काम कर रही है। लंबी सीमा को देखते हुए हमें अभी केवल आंशिक सफलता हासिल हुई है।
विज्ञापन