फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covishield is low-cost, logistically manageable Serum CEO Adar Poonawalla on vaccine's 90 percent efficacy

जल्द मिलेगी कोरोना को मात, ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन 90 फीसदी प्रभावी

Mon, 23 Nov 2020 03:28 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 23 Nov 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
Covishield is low-cost, logistically manageable Serum CEO Adar Poonawalla on vaccine's 90 percent efficacy
Coronavirus Vaccine - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन की कोविड-19 से बचाने की औसत सफलता दर 70 फीसदी रही है। हालांकि अलग-अलग डोज के हिसाब से सफलता 62 से 90 फीसदी तक रही। एस्ट्राजेनेका ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। भारत के लिए यह राहत भरी खबर है, क्योंकि भारत में सीरम इंस्टीट्यूट इसी वैक्सीन के उत्पादन में लगा हुआ है।

विज्ञापन


वहीं, सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने सोमवार को कहा कि वह इस बात से बेहद खुश हैं कि कोवीशील्ड वैक्सीन लोगों को कोरोना वायरस से 90 फीसदी तक सुरक्षा प्रदान करेगी। एस्ट्रोजेनेका द्वारा जारी बयान के अनुसार, ब्रिटेन और ब्राजील में लेट-स्टेज परीक्षणों के परिणाम के अनुसार, कोरोना वैक्सीन मरीजों पर 90 फीसदी तक प्रभावी रही। इस दौरान पहली बार में मरीज को इसकी आधी खुराक दी गई और फिर करीब एक महीने बाद इसे पूरी खुराक के रूप में दिया गया।
विज्ञापन

 

परिणाम के अनुसार, जब इस वैक्सीन की दो खुराकों को एक-एक महीने के अंतराल पर मरीज को दिया गया, तो यह 62 फीसदी तक प्रभावी रही। इस तरह इन दोनों परिणामों के संयुक्त विश्लेषणों से पता चलता है कि यह वैक्सीन औसतन 70 फीसदी तक प्रभावी है। 


अदार पूनावाला ने ट्वीट कर कहा, मुझे यह सुनकर खुशी हुई है कि कम लागत वाली और जल्द ही व्यापक रूप से उपलब्ध होने वाली कोविड-19 वैक्सीन 'कोवीशील्ड' 90 फीसदी तक प्रभावी है। इस पर आगे का विवरण, आज शाम प्रदान किया जाएगा।  

बता दें कि दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के सहयोग से विकसित होने वाली वैक्सीन की लाखों खुराक पहले ही निर्मित कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed