फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covishield Booster At ₹ 600 Plus Tax: Adar Poonawalla

कोरोना से मुकाबला: मुफ्त नहीं मिलेगी कोविशील्ड की बूस्टर डोज, जानिए तीसरी खुराक के लिए चुकाने होंगे कितने रुपये

Fri, 08 Apr 2022 06:11 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 08 Apr 2022 06:11 PM IST
सार

सरकार ने साफ कर दिया है कि व्यस्कों को अब कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज भी लेनी होगी।  अधिकतर लोगों के लिए यह मुफ्त नहीं होगा। एसआईआई की तरफ से इसकी कीमत का भी आज खुलासा हो गया है। 
 

विज्ञापन
Covishield Booster At ₹ 600 Plus Tax: Adar Poonawalla
कोविशील्ड की तीसरी खुराक - फोटो : PTI

विस्तार

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने निजी टीकाकरण केंद्रों पर रविवार से सभी वयस्कों को कोरोना वायरस बूस्टर डोज की अनुमति देने के सरकार के फैसले का स्वागत किया। इसे एक महत्वपूर्ण और समय पर लिया गया फैसला बताते हुए पूनावाला ने कहा कि जो लोग बाहर यात्रा करना चाहते हैं, उन्हें तीसरी खुराक के बिना ऐसा करना मुश्किल हो रहा है क्योंकि कई देशों ने उन लोगों पर प्रतिबंध लगा दिया है जिन्होंने बूस्टर खुराक नहीं ली है। इसके साथ ही इसकी कीमत का भी आज खुलासा हो गया है। 

विज्ञापन


मुफ्त नहीं होगा तीसरा डोज
हेल्थकेयर कर्मचारी, फ्रंटलाइन स्टाफ और 60 साल से ऊपर के लोगों के लिए घोषित बूस्टर खुराक के विपरीत, तीसरा डोज अधिकांश वयस्कों के लिए मुफ्त नहीं होगा। पूनावाला ने एक न्यूज चैनल को बताया कि कोविशील्ड पर पहले की तरह 600 रुपये खर्च होंगे। कोवोवैक्स एक बार बूस्टर के रूप में स्वीकृत होने के बाद 900 रुपये में उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि कोविशील्ड को बूस्टर खुराक के रूप में स्वीकृत किया गया है और कोवोवैक्स को आखिरकार बूस्टर के रूप में भी स्वीकृत किया जाएगा। पूनावाला ने कहा कि सीरम इंस्टिट्यूट उन अस्पतालों और वितरकों को बड़ी छूट देगा जो बूस्टर की पेशकश करेंगे।
विज्ञापन


कोवोवैक्स को मिली थी अनुमति 
भारत के दवा नियामक ने पिछले महीने सीरम इंस्टीट्यूट के कोविड-19 वैक्सीन कोवोवैक्स (Covovax) को कुछ शर्तों के अधीन 12-17 वर्ष आयु वर्ग के लिए आपातकालीन उपयोग की अनुमति दी थी। कोवोवैक्स, नोवावैक्स से प्रौद्योगिकी हस्तांतरण द्वारा निर्मित है और सशर्त बिक्री के लिए यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी द्वारा अनुमोदित है। दिसंबर 2017, 2020 को डब्ल्यूएचओ द्वारा आपातकालीन उपयोग सूची में भी शामिल किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में शुक्रवार को एक निर्णय की घोषणा करते हुए एक सरकारी बयान में कहा गया कि सरकारी टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से पहली और दूसरी खुराक के साथ-साथ हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 की उम्र से अधिक वाली आबादी के लिए एहतियाती खुराक के लिए मुफ्त टीकाकरण कार्यक्रम जारी रहेगा और इसमें तेजी लाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed