फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India CoronaVirus Covid 19 Vaccine News: Phase III trial of indigenous vaccine to begin from today, three Coronavirus vaccines being developed in India

CoronaVirus Vaccine: स्वदेशी टीके के तीसरे चरण का परीक्षण आज से होगा शुरू, तीन वैक्सीन हो रहीं विकसित

Wed, 19 Aug 2020 12:15 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 19 Aug 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
India CoronaVirus Covid 19 Vaccine News: Phase III trial of indigenous vaccine to begin from today, three Coronavirus vaccines being developed in India
कोरोना वायरस वैक्सीन: सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

देश में तेजी से पांव पसारते कोरोना वायरस पर नियंत्रण के लिए काम भी तेजी से हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लाल किले की प्राचीर से स्थिति साफ करते हुए कहा था कि देश में तीन-तीन वैक्सीन पर काम हो रहा है। वहीं, इसे लेकर मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण, नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल और आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने देश में कोरोना वैक्सीन की स्थिति को लेकर जानकारियां दीं। 

विज्ञापन


एक स्वदेशी वैक्सीन का तीसरा चरण शुरू
डॉक्टर पॉल ने कहा कि देश में कोरोना की तीन वैक्सीन पर काम हो रहा है, जो अलग-अलग चरणों में हैं। इसमें से एक वैक्सीन बुधवार को ट्रायल के तीसरे चरण में पहुंच जाएगी, जबकि अभी अन्य दो वैक्सीन पहले और दूसरे चरण में हैं। हालांकि उन्होंने इसका नाम नहीं बताया। उन्होंने कहा कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। वैक्सीन की सप्लाई चेन भी शुरू होगी। हालांकि यह नहीं बताया गया कि वैक्सीन कब तक बनकर तैयारी होगी। वैक्सीन की सफलता को लेकर भी कोई निश्चित दावा नहीं किया गया है। 
विज्ञापन



कोरोना की जांच में आई तेजी
राजेश भूषण ने कहा कि 'जुलाई महीने के पहले सप्ताह में लगभग दो लाख 30 हजार औसत परीक्षण देशभर में होते थे। अब ये संख्या बढ़कर आठ लाख आठ हजार औसत परीक्षण प्रति सप्ताह हो गई है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से मृत्यु दर भी दो फीसदी से नीचे गिरकर 1.92 फीसदी पर आ गई है। साप्ताहिक औसत मृत्यु दर 1.94 फीसदी हो गई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमारी का एक नया आयाम सामने आ रहा है
नीति आयोग के सदस्य डॉ. पाल ने कहा कि 'बीमारी का एक नया आयाम सामने आ रहा है। वैज्ञानिक और चिकित्सकीय समुदाय इस पर नजर रखे हुए हैं। हमें इस बारे में जागरूक होना होगा कि इसका बाद में भी कुछ प्रभाव पड़ सकता है, लेकिन अभी के हिसाब के दूरगामी परिणाम या प्रभाव खतरनाक नहीं हैं। '

कुछ मरीजों में संक्रमण के बाद के लक्षण दिखने के मामलों को लेकर उन्होंने कहा, 'जैसा कि हम इसे समझ पाए हैं, हम इलाज के उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल करेंगे। इसके बारे में अभी सीखा जा रहा है और अध्ययन किया जा रहा है। चिकित्सकीय समुदाय इस पर प्रतिक्रिया दे रहा है।'


कोरोना से होने वाली मौत के मामलों में गिरावट
राजेश भूषण ने कहा कि 'कोविड-19 के प्रतिदिन नए मामलों और बीमारी के कारण होने वाली मौत के मामलों में 13 अगस्त से गिरावट देखी गई है। हालांकि, मंत्रालय ने कोई ढिलाई बरते जाने को लेकर चेतावनी दी और कहा कि पांच दिन की गिरावट महामारी के संदर्भ में एक छोटी अवधि है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed