{"_id":"61bca1ffafdb2b5f653dc536","slug":"covid19-vaccine-covovax-is-now-who-approved-for-emergency-use-says-adar-poonawalla","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covovax: कोरोना के खिलाफ लड़ाई में बड़ी कामयाबी, कोवोवैक्स को मिली डब्ल्यूएचओ की मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covovax: कोरोना के खिलाफ लड़ाई में बड़ी कामयाबी, कोवोवैक्स को मिली डब्ल्यूएचओ की मंजूरी
Fri, 17 Dec 2021 08:35 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 17 Dec 2021 08:35 PM IST
सार
देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच राहत भरी खबर आई है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने ट्वीट कर जानकारी दी कि बच्चों को दी जाने वाली वैक्सीन कोवोवैक्स को डब्ल्यूएचओ की मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
Covid 19 vaccine
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोरोना वैक्सीन कोवोवैक्स को विश्व स्वास्थ्य संगठन की मंजूरी मिल गई है। कंपनी के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा है कि कोविड-19 वैक्सीन कोवोवैक्स को आपातकालीन उपयोग के लिए डब्ल्यूएचओ की मंजूरी मिल गई है। इससे कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई और मजबूत होगी।
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने ट्वीट कर डब्ल्यूएचओ की मंजूरी पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, यह अभी तक कोविड-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई में एक और मील का पत्थर है। कोवोवैक्स को आपातकालीन उपयोग की मंजूरी मिल गई है। उन्होंने डब्ल्यूएचओ के इस सहयोग के लिए उसका धन्यवाद किया।
विज्ञापन
डीसीजीआई ने दी थी परीक्षण की इजाजत
दरअसल, सीरम इंस्टीट्यूट बच्चों के लिए अमेरिकी दवा कंपनी के टीके को 'कोवोवैक्स' के नाम से देश में तैयार कर रही है। इससे पहले भारतीय दवा महानिदेशक (DCGI) ने सीरम को 12 से 17 साल की उम्र के बच्चों पर इस टीके के परीक्षण की मंजूरी दी थी। सीरम 100 बच्चों पर इसका परीक्षण भी कर चुकी है। परीक्षण के डाटा को डीसीजीआई को मुहैया करा दिया गया था।
जॉयकोव-डी को ही थी इजाजत
भारत में अभी जायडस कैडिला की जॉयकोव-डी वैक्सीन को ही 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों और वयस्कों को लगाने के लिए इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिली थी।
89.3 फीसदी प्रभावी कोवोवैक्स
ब्रिटेन में कोवोवैक्स टीका पर मानव परीक्षण हुए हैं जिनमें इसका असर 89.3 फीसदी तक मिला है। सीरम ने नोवावैक्स कंपनी के साथ 20 करोड़ खुराक के लिए सीरम ने करार किया था। इससे पहले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने एस्ट्रोजेनेका कंपनी के साथ भी करार किया था जिस पर भारत में परीक्षण के बाद कोविशील्ड टीका तैयार किया था।
नोवावैक्स-सीरम की इस वैक्सीन को हाल ही में इंडोनेशिया और फिलीपींस में आपातकालीन उपयोग की मंजूरी मिली थी। इसने भारत में भी आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण के लिए आवेदन किया था। नोवावैक्स ने यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कनाडा और डब्ल्यूएचओ के साथ अपने टीके के लिए नियामक फाइलिंग की भी घोषणा की थी।
विज्ञापन
COVID19 vaccine Covovax is now WHO approved for emergency use, showing excellent safety and efficacy, says Adar Poonawalla, CEO, Serum Institute of India pic.twitter.com/r5rvn9n8K0
— ANI (@ANI) December 17, 2021विज्ञापन