फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID19 Update: corona virus cases decrease, know how many cases found in these states

COVID19 अपडेट: 89 करोड़ के पार पहुंचा टीकाकरण का आंकड़ा, संक्रमण मामलों में आ रही कमी

Fri, 01 Oct 2021 11:04 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 01 Oct 2021 11:04 PM IST
सार

24 घंटे के दौरान केरल में कोरोना संक्रमण के कुल 13,834 मामले सामने आए। 95 की मौत हुई जबकि 13,767 लोग स्वस्थ हुए। जानिए कुछ और राज्यों का क्या हाल रहा। 

विज्ञापन
COVID19 Update: corona virus cases decrease, know how many cases found in these states
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि देश में कोविड टीकाकरण का आंकड़ा 89.67 करोड़ (89,67,51,334) के पार पहुंच गया है। देश में शुक्रवार शाम 7 बजे तक वैक्सीन की 62 लाख (62,86,379) से अधिक डोज लगाई गईं। 

देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार कमी आ रही है लेकिन केरल में आंकड़ा फिलहाल 10 हजार से ऊपर ही बना हुआ है। आज केरल में कोरोना संक्रमण के कुल 13,834 मामले सामने आए। 95 की मौत हुई जबकि 13,767 लोग स्वस्थ हुए। जानिए बाकी राज्यों व शहरों का अपडेट। 
विज्ञापन


राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 32 नए मामले सामने आए जबकि 23 मरीज स्वस्थ हुए। दिल्ली में अब सक्रिय मामले 409 हैं। आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 809 केस सामने आए, 1,160 स्वस्थ हुए जबकि 10 की मौत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

  • असम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 303 नए मामले आए, 356 स्वस्थ और तीन लोगों की कोरोना से मौत हुई।  
  • मुंबई में कोरोना वायरस के 418 नए मामले सामने आए, 360 रिकवरी और 6 मौतें हुईं। सक्रिय मामलों की संख्या 4,810 है। 
  • तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,597 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,623 लोग स्वस्थ हुए और 25 लोगों की मृत्यु हुई। 
  • कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 589 नए मामले आए, 887 लोग डिस्चार्ज हुए और 13 लोगों की कोरोना से मौत हुई। 

आज राज्यसभा चेयरमैन एम. वेंकैया नायडू ने अप्रैल-मई के दौरान कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले 6 स्टाफ कर्मचारियों के प्रत्येक परिजनों को साढ़े तीन लाख रुपये का चेक प्रदान किया। 

दिल्ली में हालात सुधरे 
दिल्ली में कोरोना के मामले में कमी के बीच सितंबर में केवल पांच मरीजों की मौत हुई। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 30 सितंबर को कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत के साथ 47 मामले दर्ज किए गए।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने संक्रमण से पांच लोगों की मौत हुई थी। सात सितंबर और 16 सितंबर को एक-एक और 28 सितंबर को दो मरीजों की मौत हुई। दिल्ली में कोविड से मरने वालों की संख्या 25,087 हो गई है।  



मुंबई के लिए दिशानिर्देश जारी
मुंबई नगर निकाय ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर पूजा स्थलों पर आने वालों की संख्या को कुल क्षमता के 50 प्रतिशत तक सीमित कर दिया है। इसमें कहा गया है कि पूजा स्थलों को छोड़कर, महाराष्ट्र सरकार द्वारा 24 सितंबर को कोविड-19 महामारी पर लगाम लगाने के लिए 'ब्रेक द चेन' पहल के तहत जारी किए गए अन्य सभी दिशानिर्देश महानगर में लागू होंगे। 

बृहन्मुंबई नगर निगम के आदेश में कहा गया है कि धार्मिक उपस्थित लोगों की संख्या उन पूजा स्थलों की कुल क्षमता के 50 प्रतिशत तक सीमित होगी। कोविड-19 निवारक उपायों का पालन करना होगा।  

इसने कहा कि पूजा स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने जैसे सभी कोविड -19 मानदंडों का पालन किया जाना चाहिए और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यूके के वैक्सीन मानदंडों पर भारत की कार्रवाई 
ब्रिटिश सरकार के सूत्रों ने शुक्रवार को यहां कहा कि भारत द्वारा यूके के नए अंतरराष्ट्रीय यात्रा मानदंडों के खिलाफ पारस्परिक कार्रवाई की जा रही है, जो भारतीय वैक्सीन प्रमाणन को मान्यता नहीं देते हैं। ब्रिटिश सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर भारत द्वारा टीकाकृत ब्रिटिश यात्रियों पर सोमवार से प्रतिबंध लगाने की योजना का जवाब नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed