फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid19: Union Home Secretary writes to all states to take necessary measures in view of upcoming festivals

कोरोना : केंद्र का राज्यों को त्योहारों में जरूरी कदम उठाने का निर्देश, महाराष्ट्र में 28 से नाइट कर्फ्यू

Fri, 26 Mar 2021 10:20 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 26 Mar 2021 10:20 PM IST
सार

देश में इस वर्ष दो फरवरी को कोविड-19 के सबसे कम 8,635 मामले दर्ज किए गए थे। गत 12 फरवरी को सबसे कम एक लाख 35 हजार 926 उपचाराधीन मरीज थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब बढ़कर 4.21 लाख हो गई है। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, ‘देश में कोरोना के कुल उपचाराधीन मरीजों में से 73.64 फीसदी मरीज तीन राज्यों (महाराष्ट्र, केरल और पंजाब) में हैं।’
 

विज्ञापन
Covid19: Union Home Secretary writes to all states to take necessary measures in view of upcoming festivals
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के फिर बढ़ते मामलों ने एक बार फिर सरकार को चिंता में डाल दिया है। स्थिति को देखते हुए केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने शुक्रवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश जारी किया। इसमें उन्होंने आगामी त्योहारों को देखते हुए कोरोना संकट से निपटने के लिए उचित उपाय अपनाने को कहा है। बता दें कि महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में एक बार फिर कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन


वहीं, महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार की रात (28 मार्च) से राज्य में रात्रि कर्फ्यू लगाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि महाराष्ट्र में 28 मार्च की रात से नाइट कर्फ्यू लागू हो जाएगा। इस संबंध में आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ओर से जल्द ही अलग आदेश जारी किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि सभी मॉल रात आठ से सुबह सात बजे तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन

 

Union Home Secretary Ajay Bhalla writes to all states and Union Territories to take necessary measures in view of upcoming festivals. #COVID19 pic.twitter.com/3oVLRUVDYr

विज्ञापन
विज्ञापन
— ANI (@ANI) March 26, 2021

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि पांच राज्यों (महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात) में कोविड-19 के प्रतिदिन मामलों में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है। देश में एक दिन में कोविड-19 के 59,118 नए मामले सामने आए हैं। फरवरी के मध्य में मामले काफी कम हो गए थे लेकिन इसके बाद उपराचाराधीन मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या करीब साढ़े तीन महीने बाद चार लाख के पार पहुंच गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 36,902 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही 17,019 लोग ठीक हुए और 112 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा मुंबई में आज कोरोना के 5513 नए मामले दर्ज किए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक 5.69 करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। शुक्रवार की शाम तक एक दिन में 14.53 लोगों को टीका लगाया गया।

देश में सामने आए नए मामलों में से 80 प्रतिशत महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, केरल और गुजरात में दर्ज किए गए हैं। दस राज्यों (महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, हरियाणा और राजस्थान) में प्रतिदिन नए मामलों में वृद्धि दिखाई दी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि एक दिन में कोरोना वायरस महामारी से 32,987 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद देश में कुल एक करोड़ 12 लाख 64 हजार 637 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में संक्रमण से 257 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय ने बताया कि देश में इस महामारी से हुई मौतों में से 78.6 प्रतिशत मौत के मामले छह राज्यों में दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में 111 और मरीजों तथा पंजाब में 43 मरीजों की मौत हुई है।

देश में 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक दिन में कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई है। ये राज्य राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, सिक्किम, दादरा और नागर हवेली तथा दमन और दीव, लद्दाख, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश हैं।

शुक्रवार की सुबह सात बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार, देश भर में 9,01,887 सत्रों में 5.5 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराकें दी जा चुकी हैं। इनमें 80 लाख 34 हजार 547 स्वास्थ्यकर्मी और 85 लाख 99 हजार 981 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी शामिल हैं, जिन्हें टीके की पहली खुराक दी गई है, जबकि 51 लाख चार हजार 398 स्वास्थ्यकर्मियों और 33 लाख 98 हजार 570 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को दूसरी खुराक दी गई है।

इसके अलावा गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 वर्ष से अधिक उम्र के 55,99,772 लाभार्थियों और दो करोड़ 47 लाख 67 हजार 172 वरिष्ठ नागरिकों को टीके की पहली खुराक दी गई। एक दिन में दी गई टीके की खुराकों में से लगभग 70 प्रतिशत खुराकें केरल, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में दी गई है।

महाराष्ट्र ने होली, ईस्टर, गुडफ्राइडे के लिए दिशानिर्देश जारी किए

महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए राज्य के लोगों को होली सादे तरीके से मनानी चाहिए और भीड़ लगाने से बचना चाहिए। इस साल होली का त्योहार 28 मार्च को और रंग पंचमी उसके अगले दिन 29 मार्च को मनाई जानी है। सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, ‘त्योहार सादे तरीके से मनाया जाना चाहिए, दो गज की दूरी का पालन किया जाना चाहिए और कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए जमावड़ों से बचना चाहिए। रंग पंचमी भी सादे तरीके से मनाई जानी चाहिए।’

इस बात को रेखांकित करते हुए कि राज्य के कोंकण क्षेत्र में होली पर परंपरागत रूप से ‘पालकी’ निकाली जाती है, राज्य सरकार ने कहा कि यह परंपरा मंदिरों तक सीमित रहे। साथ ही उसने स्थानीय प्रशासन से उचित व्यवस्था करने को भी कहा है। सरकार ने कहा, ‘होली या रंग पंचमी के दिन किसी बड़े धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन ना हो।’ राज्य सरकार ने ईसाई समुदाय से भी आग्रह किया कि वे गुड फ्राइडे (दो अप्रैल) और ईस्टर (चार अप्रैल) सादे तरीके से मनाएं और संक्रमण को फैलने से रोकें।

सरकार ने कहा कि 28 मार्च से चार अप्रैल तक अगर चर्च में जगह पर्याप्त है तो अधिकतम 50 लोग प्रार्थना में शामिल हों। अगर चर्च छोटा है तो 10-25 लोगों द्वारा ही प्रार्थना की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed