फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid19 Positive cases increased manifold due to rallies in five electoral states

कोरोना का कहर: चुनावी राज्यों में रैलियों से कई गुना बढ़ा, विशेषज्ञ चिंतित

Thu, 01 Apr 2021 06:51 AM IST
देव कश्यप परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 01 Apr 2021 06:51 AM IST
सार

  • तीन चुनावी राज्यों में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ी
  • शुक्रवार को कैबिनेट सचिव राज्यों के साथ बैठक करेंगे
  • सवाल उठता है कि सरकारें लोगों में कोरोना को लेकर भरोसा कायम करने में विफल क्यों हैं?

विज्ञापन
Covid19 Positive cases increased manifold due to rallies in five electoral states
कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

पूरे देश में कोरोना के गंभीर हालात के बावजूद चुनावी राज्यों की रैलियों में नियमों की धज्जियां उड़ने का दुष्परिणाम दिखने लगा है। तीन चुनावी राज्यों में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ी है।

विज्ञापन


तमिलनाडु में मरीजों की संख्या 386 फीसदी तो बंगाल में 190 फीसदी बढ़ गई है। पुडुचेरी में भी संख्या प्रतिदिन 20 मामलों से बढ़कर 115 तक पहुंच चुकी है। एम्स के पूर्व निदेशक डॉ. एमसी मिश्रा के मुताबिक, चुनावी राज्यों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। कुछ सप्ताह पहले केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल सबसे प्रभावित राज्यों में से एक थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के बुलेटिन में भी इसका जिक्र होता था लेकिन चुनाव की घोषणा के बाद इनके नाम दिखाई देना बंद हो गए। 
विज्ञापन


कैबिनेट सचिव कल करेंगे बैठक
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, शुक्रवार को कैबिनेट सचिव राज्यों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में एनसीडीसी के निदेशक डॉ. सुजीत कुमार सिंह चुनावी राज्यों पर रिपोर्ट प्रस्तुत कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या सरकार को फायदा दे रहा कोरोना
आईआईटी, जोधपुर के पूर्व निदेशक प्रो. रिजो एम जॉन के अनुसार, लोगों को लगता है कि कोरोना सिर्फ सरकार का एक हथियार है। यह सोच काफी गलत है। हालांकि सवाल उठता है कि सरकारें लोगों में कोरोना को लेकर भरोसा कायम करने में विफल क्यों हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed