फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid19 negative report mandatory for entry in Maharashtra for people coming from Delhi, Gujarat, Rajasthan and Goa

Coronavirus in Maharashtra: दिल्ली समेत चार राज्यों से आने वालों को निगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर ही मिलेगा महाराष्ट्र में प्रवेश

Mon, 23 Nov 2020 09:41 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 23 Nov 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
Covid19 negative report mandatory for entry in Maharashtra for people coming from Delhi, Gujarat, Rajasthan and Goa
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई (फाइल)

महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए सोमवार को बड़ा फैसला लिया है। इसके अनुसार अब दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और गोवा, इन चार राज्यों से महाराष्ट्र आने वाले लोगों को राज्य में प्रवेश के लिए कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट दिखानी पड़ेगी। बिना निगेटिव रिपोर्ट के राज्य में प्रवेश नहीं मिल सकेगा। 

विज्ञापन


हालांकि, जिन लोगों के पास प्रदेश में प्रवेश के समय निगेटिव रिपोर्ट उपलब्ध नहीं होगी, उनके लिए भी राज्य सरकार ने व्यवस्था की है। आदेश में कहा गया है कि दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और गोवा से राज्य में आने वाले लोगों की कोविड-19 लक्षणों के लिए जांच करेगी और जिनमें लक्षण नहीं होंगे, केवल उन्हें ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन



राज्य सरकार ने कहा है कि निगेटिव रिपोर्ट के साथ ही महाराष्ट्र आने वाले सभी लोगों को कोविड-19 को लेकर निर्धारित किए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। मास्क नहीं लगाए हुए पकड़े जाने पर जुर्माना भी देना होगा। इसके साथ ही राज्य सरकार दिल्ली से आने वाली ट्रेनों और उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने पर भी विचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने इन राज्यों से आने वाले लोगों के लिए जारी ताजा दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए एडवायजरी जारी की है। उधर, गोवा सरकार ने मास्क न पहनने पर जुर्माना राशि बढ़ा दी है। सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि मास्क न पहनने पर 200 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।
 

एक और लॉकडाउन पर विचार कर रही ठाकरे सरकार

दिल्ली समेत चार राज्यों से महाराष्ट्र आने वाले लोगों के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लगाने का फैसला लेने के साथ राज्य सरकार एक और लॉकडाउन लगाने पर भी विचार कर रही है। राज्य के राहत एवं पुनर्वास मंत्री विजय वडेत्तिवार ने सोमवार को कहा कि सरकार अगले आठ दिनों में इस बात पर फैसला लेगी कि कोविड के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए प्रतिबंध लगाए जाएंगे या पूर्ण लॉकडाउन लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लोगों की जान बचाने के लिए इस तरह के निर्णय लेने ही होंगे। मंत्री ने कहा, 'अगर जरूरत पड़ी तो पूरे अध्ययन के बाद अगले आठ दिनों में यह निर्णय लसिया जाएगा कि पूर्ण लॉकडाउन लगाने की जरूरत है या कुछ प्रतिबंधों से काम चल सकता है।' इससे पहले महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने भी रविवार को कहा था कि राज्य में लॉकडाउन लगेगा या नहीं इस पर आने वाले आठ से 10 दिन में फैसला लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed