{"_id":"5ea35bc78ebc3e90743f27eb","slug":"covid19-maharashtra-coronavirus-positive-cases-and-deaths-all-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकटः महाराष्ट्र में 394 नए मामले, 6,817 हुई संक्रमितों की कुल संख्या, 301 की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना संकटः महाराष्ट्र में 394 नए मामले, 6,817 हुई संक्रमितों की कुल संख्या, 301 की मौत
Sat, 25 Apr 2020 03:06 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 25 Apr 2020 03:06 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 394 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 6,817 तक पहुंच गई। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को 18 लोगों की और मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 301 पहुंच गई है। मृतकों में से 11 मुंबई से, पांच पुणे से और दो नासिक जिले के मालेगांव से थे। इलाज के बाद 117 लोगों को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी भी मिली है।
विज्ञापन
राज्य में अब तक इस वायरस के संक्रमण से 957 लोग स्वस्थ हुए हैं। कुल 1,02,189 लोगों की अब तक जांच हुई और 1,19,161 लोगों को घर में क्वारंटीन करके रखा गया है। वहीं 8,814 लोग संस्थानों में पृथक रखे गए हैं।
विज्ञापन
कुल 6,817 मामलों में से 4,447 मुंबई से हैं। वहीं मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र की बात करें जिसमें मुंबई और उसके आस-पास के शहर आते हैं, उसमें कुल 5,279 मरीज हैं।
विज्ञापन