{"_id":"602ba664abe4d3303f099710","slug":"covid19-india-health-ministry-icmr-press-conference-vaccine-updates-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19: देश में मिले दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन के चार मामले, ब्राजील स्ट्रेन ने भी दी दस्तक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid-19: देश में मिले दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन के चार मामले, ब्राजील स्ट्रेन ने भी दी दस्तक
Wed, 17 Feb 2021 05:49 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 17 Feb 2021 05:49 AM IST
विज्ञापन
राजेश भूषण (स्वास्थ्य मंत्रालय)
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया में तबाही मचाने वाले कोरोना के घातक और नए स्ट्रेन ने देश में भी दस्तक दे दी है। ब्रिटेन वाले स्ट्रेन के बाद दक्षिण अफ्रीका व ब्राजील के स्ट्रेन मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। चार लोगों में दक्षिण अफ्रीकी तो एक में ब्राजील का स्ट्रेन मिला है। वायरस के नए रूप को लेकर वैज्ञानिक सतर्क हो चुके हैं। पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में नए स्ट्रेन को आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने बताया कि पिछले वर्ष सितंबर में ब्रिटेन में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन दुनिया के 86 देशों तक फैल चुका है। भारत में 186 लोगों में यह स्ट्रेन मिला है। हालांकि इसका गंभीर असर नहीं दिखा है। यह स्ट्रेन दुनिया के 15 देशों में मिल चुका है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में दक्षिण अफ्रीका में सामने आए कोरोना वायरस स्ट्रेन के चार मामले सामने आए हैं। इसके अलावा यूके स्ट्रेन के देश में 187 मामले हैं। इन दोनों स्ट्रेन को मूल वायरस के मुकाबले कहीं अधिक संक्रामक बताया जा रहा है। साथ ही कोरोना के ब्राजील स्ट्रेन का भी एक मामला देश में मिला है।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने देश में टीकाकरण की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक देश में वैक्सीन की 87 लाख 40 हजार 595 खुराकें दी जा चुकी हैं। 85 लाख 69 हजार 917 लोगों को पहली खुराक दी गई जबकि एक लाख 70 हजार 678 लोगों को दूसरी खुराक दी गई। उन्होंने बताया कि भारत कोरोना से जंग में सफलतापूर्व आगे बढ़ने के साथ दुनिया की मदद भी कर रहा है। भारत से अभी तक 24 देशों को कोरोना वायरस वैक्सीन की खुराक पहुंचाई जा चुकी हैं।
राजेश भूषण ने बताया कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या अब 1.40 लाख से भी कम बची है। संचयी सकारात्मकता दर 5.27 फीसदी है। भूषण ने बताया कि देश के कुल सक्रिय मामलों के 72 फीसदी मामले दो राज्यों से हैं। इनमें केरल और महाराष्ट्र शामिल हैं। केरल में कोरोना संक्रमण के 61,550 सक्रिय मामले हैं, वहीं महाराष्ट्र में इनकी संख्या 37,383 है। भूषण ने बताया कि देश में पिछले सात दिनों में प्रति 10 लाख की आबादी पर 56 नए मामले सामने आए हैं।
#WATCH Live from Delhi: Health Ministry press briefing ( Feb 16) https://t.co/PONDwzHhBQ
— ANI (@ANI) February 16, 2021
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि राजस्थान, सिक्किम, झारखंड, मिजोरम, केरल, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड और लक्षद्वीप 70 फीसदी से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वैक्सीन की खुराक लगा चुके हैं। इसके अलावा लद्दाख, झारखंड, असम, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, त्रिपुरा, गुजरात और गोवा ने 60 फीसदी पात्र स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी है।
यूके स्ट्रेन के 187 मामले, हमारी वैक्सीन प्रभावी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने बताया कि आज की तारीख में भारत में कोरोना के यूके स्ट्रेन से संक्रमित 187 मरीज हैं। सभी पुष्ट मामलों को क्वारंटीन किया गया है और उनका इलाज चल रहा है। उनके संपर्क में आए लोगों को पृथकवास में रखा जा रहा है और जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो वैक्सीन हमारे पास है वह कोरोना के यूके वेरिएंट को रोकने में भी सक्षम है।
दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन के चार मामलों की पुष्टि
डॉ. भार्गव ने आगे बताया कि आईसीएमआर (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) और एनआईवी (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी) कोरोना वायरस के दक्षिण अफ्रीका में पाए गए प्रकार को आइसोलेट करने और उसके बारे में जानने के प्रयास कर रहे हैं। भारत में दक्षिण अफ्रीका से से लौटने वाले चार लोगों में इसकी पुष्टि हुई है। सभी यात्रियों और उनके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन किया गया है और जांच की गई है। उन्होंने कहा कि इस स्ट्रेन पर वैक्सीन के असर के परीक्षण किए जा रहे हैं।
यूके से अलग हैं अफ्रीका और ब्राजील के स्ट्रेन
उन्होंने कहा कि कोरोना के ब्राजील में सामने आए प्रकार का एक मामला फरवरी के पहले सप्ताह में सामने आया था। आईसीएमआर-एनआईवी में वायरस स्ट्रेन को सफलतापूर्वक आइसोलेट औक कल्चर कर लिया गया था। दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील में सामने आए कोरोना के प्रसार यूके में सामने आए प्रकार से अलग हैं। वहीं, नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल ने बताया कि भारत से अभी तक 24 देशों को वैक्सीन भेजी गई है।
देश में 20 से भी ज्यादा तरह का कोरोना वायरस
जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना वायरस 20 से अधिक तरह का मिल रहा है। पिछले वर्ष नवंबर माह से पहले तक देश में 17 तरह का वायरस मिल रहा था लेकिन इसके बाद तीन और रूप सामने आ चुके हैं। इनमें से एक 1.351 स्ट्रेन दक्षिण अफ्रीका में दिसंबर 2020 के दौरान मिला था। 20जे/501वाई.वी स्ट्रेन ब्राजील में मिला। तीसरा स्ट्रेन 20आई/5014.11 ब्रिटेन के जरिए भारत पहुंचा।