फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID19 : Guidelines issued for RT-PCR based pool sampling of migrants and returnees from abroad

प्रवासी मजदूरों और विदेश से लौटने वालों की होगी पूल टेस्टिंग, दिशा-निर्देश जारी

Thu, 14 May 2020 04:26 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 14 May 2020 04:26 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने क्वारंटीन में रखे गए विभिन्न राज्यों से अपने घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों और विदेश से लौटने वाले भारतीय नागरिकों की कोरोना वायरस के लिए पूल टेस्टिंग कराने का फैसला लिया है। इन लोगों के आरटी-पीसीआर पर आधारित पूल टेस्टिंग के लिए सैंपल लिए जाएंगे। 

विज्ञापन
COVID19 : Guidelines issued for RT-PCR based pool sampling of migrants and returnees from abroad
कोरोना की जांच के लिए नमूना एकत्र करता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को प्रवासी मजदूरों, विदेश से लौटने वाले भारतीय नागरिकों और ग्रीन जोन में आरटी-पीसीआर आधारित पूल टेस्टिंग के लिए दिशा-निर्देश जारी किए। मंत्रालय ने कहा कि यही तकनीक ग्रीन जोन में निगरानी रखने के लिए भी इस्तेमाल की जाएगी। 

विज्ञापन


दिशा-निर्देशों के मुताबिक, 'क्वारंटीन में रखे गए प्रवासी मजदूरों, विदेशों से लौटने वाले भारतीय नागरिकों और ग्रीन जोन में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की स्थिति पर निगरानी रखने के लिए एक बार आरटी-पीसीआर पर आधारित पूल टेस्टिंग करने का फैसला लिया गया है।'
विज्ञापन


इन निर्देशों के मुताबिक, पूल टेस्टिंग के लिए 25 लोग चिह्नित किए जाएंगे जिनके गले और नाक का सैंपल लिया जाएगा। ये सैंपल एकत्र करने की प्रक्रिया प्रशिक्षित लैब अधिकारियों द्वारा की जाएगी जो उचित सुरक्षा सूट के साथ हैंड ग्ल्व्स (दस्ताने), फेस शील्ड और एन-95 मास्क पहने होंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के 24 घंटे के अंदर संबंधित क्वारंटीन सेंटर को इसकी सूचना दे दी जाएगी। दिशा-निर्देशों के अनुसार, अगर कोई पूल सैंपल पॉजिटिव पाया जाता है तो फिर उसमें सम्मिलित हर सैंपल की जांच की जाएगी। 


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3722 नए मामले सामने आए हैं और 134 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 78,003 हो गई है, जिनमें 49,219 सक्रिय हैं, 26,235 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2549 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed