फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid19,coronavirus, Ministry of consumer affairs withdraw memorendum regarding its absence of employee

#india lockdown: उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर भ्रम, मेमोरेंडम वापस

Wed, 15 Apr 2020 02:47 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 15 Apr 2020 02:47 AM IST
विज्ञापन
Covid19,coronavirus,  Ministry of consumer affairs withdraw memorendum regarding its absence of employee
ram vilas paswan - फोटो : ANI

केंद्रीय खाद्य मंत्री राम विलास पासवान ने मंत्रालय द्वारा जारी उस मेमोरेंडम को वापस लेने को कहा जिसमें मंत्रालय ने ऐसे कर्मचारियों-अधिकारियों को 20 अप्रैल तक अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा था जो लगातार अनुपस्थित चल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘मुझे उपभोक्ता मामलों के विभाग से इस नोटिस के बारे में पता चला है। इस बाबत विभाग के सचिव को निर्देश दिया गया है कि वो इस मेमोरेंडम  को वापस लें और स्पष्टीकरण जारी करें। लॉकडाउन के दौरान कार्यालय एमएचए और डीओपीटी के आदेशों के अनुसार कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन

 


बता दें कि सोमवार को मंत्रालय द्वारा एक मेमोरेंडम जारी किया गया था जिसमें लिखा था कि विभाग के साथ काम करने में अनिच्छुक सभी अधिकारी-कर्मचारी 20 अप्रैल तक अपनी स्थिती स्पष्ट करें। जिससे उन्हें कार्यमुक्त करने का कदम उठाया जा सके। दरअसल राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बाद से ही उपभोक्ता मंत्रालय से जुड़े विभागों के कई कर्मचारी और अधिकारी अनुपस्थित हैं।

इनमें से कई नियमित रूप से दफ्तर नहीं आ रहे हैं। ऐसे अधिकारियों-कर्मचारियों को फोन के माध्यम से विभाग में आने के लिए भी कहा गया था। स्थिति में बदलाव नहीं होता देख अंत में मेमोरेंडम जारी किया गया था लेकिन अब इसे वापस ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed