Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid19 cases increased 52 percent globally said who three thousand deaths

Covid19: क्या कोरोना महामारी की वापसी हो रही है? WHO का दावा- एक महीने में दुनियाभर में 52 प्रतिशत केस बढ़े

Sat, 23 Dec 2023 10:59 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 23 Dec 2023 10:59 AM IST
सार

बीते एक महीने में दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के मामले 52 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। डब्लूएचओ ने बताया कि बीते महीने में दुनियाभर में कोरोना के कुल 8,50,000 नए मामले सामने आए हैं। 

विज्ञापन
Covid19 cases increased 52 percent globally said who three thousand deaths
फिर डरा रहा कोविड 19 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण एक बार फिर दुनिया को डरा रहा है। कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया है कि बीते एक महीने में दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के मामले 52 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। डब्लूएचओ ने बताया कि बीते महीने में दुनियाभर में कोरोना के कुल 8,50,000 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान दुनियाभर में कोरोना संक्रमण से 3000 लोगों की मौत हुई है। हालांकि मरने वालों के आंकड़ों में बीते एक महीने में 8 फीसदी की कमी आई है। 
विज्ञापन


अब तक कोरोना संक्रमण से गई 70 लाख जान
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि 17 दिसंबर तक दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 77 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है, वहीं 70 लाख लोगों की अभी तक कोरोना संक्रमण से जान गई है। वैश्विक स्तर पर कोरोना के 1,18,000 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इनमें से 1600 से अधिक मरीजों को गंभीर हालत है और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में वैश्विक स्तर पर 23 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, वहीं आईसीयू में मरीजों के भर्ती होने में 51 फीसदी का उछाल आया है। 
विज्ञापन


डब्लूएचओ ने कहा- अभी ज्यादा नहीं है खतरा
कोरोना के नए वैरिएंट जेएन.1 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसके चलते विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जेएन.1 को वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट के तौर पर पहचान की है। हालांकि अभी जेएन.1 को ज्यादा खतरनाक नहीं माना जा रहा है लेकिन माना जा रहा है कि ठंड बढ़ने के साथ ही विभिन्न देशों में सांस संबंधी बीमारियों का खतरा भी बढ़ेगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन लगातार हालात पर नजर रखे हुए है और स्थिति की समीक्षा के बाद जेएन.1 से खतरे की समीक्षा कर सकता है। राहत की बात ये है कि कोरोना की जो मौजूदा वैक्सीन हैं, उनसे ही जेएन.1 वैरिएंट के खतरे से निपटा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इन दिनों ना सिर्फ कोरोना बल्कि सांस संबंधी बीमारियां, इंफ्लुएंजा, आरएसवी,  और न्यूमोनिया जैसी बीमारियां भी फैल रही हैं। ऐसे में लोगों को सलाह दी जा रही है कि वह सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की कोशिश करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed