फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   covid19 cases in india health ministry latest data increase in active patients

Covid19: कोरोना का बढ़ता खतरा, बीते 24 घंटे में 752 नए मरीज मिले, चार की मौत

Sat, 23 Dec 2023 11:55 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 23 Dec 2023 11:55 AM IST
सार

21 मई के बाद यह एक दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3420 हो गई है। 

विज्ञापन
covid19 cases in india health ministry latest data increase in active patients
कोरोना के मामले बढ़ रहे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोरोना धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। बता दें कि बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 752 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही कोरोना के चार मरीजों की मौत हुई है। 21 मई के बाद यह एक दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3420 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह आंकड़े जारी किए हैं। 
विज्ञापन


केरल में दो मरीजों की मौत
बीते 24 घंटे में कोरोना से चार मरीजों की मौत हुई है, जिनमें से दो मौतें केरल में हुई हैं। केरल में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है और बीते तीन दिनों में केरल में कोरोना से छह लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटे में राजस्थान और कर्नाटक में भी एक-एक मरीज की मौत हुई है। देश में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 5,33,332 हो गया है। देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या साढ़े चार करोड़ के पार पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में केरल में कोरोना के 266 और कर्नाटक में 70 नए मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी जारी किया अलर्ट
कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है लेकिन राहत की बात ये है कि देश में कोरोना से रिकवरी की दर 98.81 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत पर है। कोरोना के मामले बढ़ने के पीछे कोविड का नया वैरिएंट जेएन.1 है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी जेएन.1 को 'वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट' माना है। हालांकि अभी तक इससे गंभीर बीमारी होने के संकेत नहीं मिले हैं। जेएन.1 के संक्रमण के लक्षणों में ठंड लगना, खांसी, थकान और बदन दर्द होना शामिल है। फ्रांस, अमेरिका और सिंगापुर में भी कोरोना के मामले बढ़ने की वजह कोरोना का नया वैरिएंट जेएन.1 ही है। भारत में भी जेएन.1 से संक्रमण के मामले सामने आए हैं लेकिन अभी तक भारत में स्थिति बहुत ज्यादा चिंताजनक नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डब्लूएचओ ने कहा है कि बीते एक महीने में वैश्विक स्तर पर कोरोना के मामलों में 52 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। डब्लूएचओ ने हालात को देखते हुए अलर्ट जारी किया है और लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनने और कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed