फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   covid19: 13 more died in Goa due to lack of oxygen, 75 died in four days

कहर: गोवा में ऑक्सीजन की कमी से 13 और ने दम तोड़ा, चार दिन में 75 की मौत 

Sat, 15 May 2021 09:08 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: Amit Mandal Updated Sat, 15 May 2021 09:08 AM IST
सार

  • जीएमसीएच में मरीजों की मौत के बाद राज्य सरकार जिम्मेदारी लेने के बजाय आरोप-प्रत्यारोप में जुट गई है

विज्ञापन
covid19: 13 more died in Goa due to lack of oxygen, 75 died in four days
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर - फोटो : iStock

विस्तार

गोवा में ऑक्सीजन की कमी से संक्रमितों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पणजी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) में ऑक्सीजन के अभाव में शुक्रवार रात दो से छह बजे के बीच 13 और मरीजों ने दम तोड़ दिया। गुरुवार को 15 मरीजों की मौत हुई थी। अस्पताल में पिछले चार दिनों में कुल 75 मरीजों की मौत हुई है। 

विज्ञापन


जीएमसीएच में मरीजों की मौत के बाद राज्य सरकार जिम्मेदारी लेने के बजाय आरोप-प्रत्यारोप में जुट गई है। अफसरों का कहना है कि समय पर पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की आपूर्ति न होने के कारण ये हादसा हुआ है। 
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है कि जीएमसीएच के अलग-अलग कोविड-19 वार्ड में शुक्रवार तड़के भर्ती 13 और मरीजों की मौत हो गई। पिछले चार दिनों में अस्पताल में रात दो बजे से सुबह छह बजे के बीच मरने वाले मरीजों की संख्या 75 हो गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार तड़के जीएमसीएच में 26 मरीजों की, बुधवार को 21 मरीजों की, बृहस्पतिवार को 15 मरीजों की और शुक्रवार को 13 मरीजों की मौत हो गयी। उच्च न्यायालय चिकित्सकीय ऑक्सीजन की कथित कमी के कारण जीएमसीएच में कोविड-19 के मरीजों की मौत के संबंध में कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है।

अस्पताल में मरीजों की मौत के संबंध में गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने कहा कि उच्च न्यायालय को राज्य का नियंत्रण अपने हाथों में ले लेना चाहिए क्योंकि शासन व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।
 
मरीजों की मौत के बाद गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, मुख्य सचिव परिमल राज, ऑक्सीजन के नोडल अफसर स्वेतिका सचान के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कराया है। कांग्रेस भी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगी। 


तो क्या सीएम ने झूठ बोला 
अस्पताल में 26 मरीजों की मौत के बाद सीएम प्रमोद सावंत मंगलवार को अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने स्वीकारा था कि ऑक्सीजन में देरी से ये हादसा हुआ था। अब पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन है। इसके बाद भी ऑक्सीजन के अभाव में मरीजों की मौत हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed