{"_id":"63af7b6901942455052ba994","slug":"covid-test-children-below-12-years-coming-from-abroad-is-not-mandatory-at-the-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: विदेश से आ रहे 12 साल से छोटे बच्चों की हवाईअड्डे पर जांच अनिवार्य नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Coronavirus: विदेश से आ रहे 12 साल से छोटे बच्चों की हवाईअड्डे पर जांच अनिवार्य नहीं
Sat, 31 Dec 2022 05:29 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 31 Dec 2022 05:29 AM IST
सार
सैंपल देने के बाद यात्री अपने घर जा सकता है लेकिन सैंपल अगर पॉजिटिव आता है तो उसे जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा। साथ ही, रोगी को लक्षण के आधार पर चिकित्सा परामर्श दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 12 साल से छोटे बच्चों की हवाईअड्डे पर कोरोना जांच अनिवार्य नहीं है। एक दिन पहले मंत्रालय ने चीन सहित छह देशों से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी पीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि जिन बच्चों की उम्र 12 साल से कम है और वे अपने माता-पिता या किसी अन्य अभिभावक के साथ विदेश से आ रहे हैं तो इन्हें यात्रा से पहले अथवा यात्रा के बाद में किसी भी तरह की जांच में शामिल होना अनिवार्य नहीं है। हालांकि, बच्चों में अगर कोरोना के लक्षण मिलते हैं तो उन पर वयस्कों जैसे नियम लागू होंगे।
विज्ञापन
दरअसल, चीन सहित दुनिया के कई देशों में संक्रमण की नई लहर आने के चलते भारत में विदेश यात्रा से लौटने वालों को हवाईअड्डे पर रैंडम जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। प्रत्येक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में शामिल यात्रियों में से दो फीसदी का रैंडम चयन कर उनके सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सैंपल पॉजिटिव तो जीनोम सीक्वेंसिंग
सैंपल देने के बाद यात्री अपने घर जा सकता है लेकिन सैंपल अगर पॉजिटिव आता है तो उसे जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा। साथ ही, रोगी को लक्षण के आधार पर चिकित्सा परामर्श दी जाएगी।
इसके अलावा चीन, जापान, सिंगापुर, हांगकांग, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड से आने वालों के लिए आरटी पीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट यात्रा शुरू होने से पहले दिखाना अनिवार्य है। भारत आने के बाद इन यात्रियों को रैंडम जांच प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ सकता है।