फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid task force in Maharashtra, 100 positive cases daily in state

Covid in Maharashtra: महाराष्ट्र में कोविड निगरानी के लिए टास्कफोर्स, रोज मिल रहे 100 केस

Wed, 21 Dec 2022 12:42 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 21 Dec 2022 12:42 PM IST
सार

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह पर हम पुणे और मुंबई की प्रयोगशालाओं में जीनोम जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए नमूने भेजेंगे। अभी रोज लगभग 100 कोविड पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। इन सभी का जीनोम परीक्षण कराया जाएगा। 

विज्ञापन
Covid task force in Maharashtra, 100 positive cases daily in state
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री फडणवीस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोविड के नए खतरे को देखते हुए महाराष्ट्र में कोविड की निगरानी के लिए एक समिति या टास्कफोर्स का गठन किया जाएगा। केंद्र सरकार की गाइड लाइन के बाद एयरपोर्ट व बस व रेलवे स्टेशनों पर कोरोना टेस्ट का फैसला किया जाएगा।

विज्ञापन

टास्कफोर्स के गठन का एलान डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को राज्य विधानसभा में किया। उधर, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य सचिव संजय खंडारे ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह पर हम पुणे और मुंबई की प्रयोगशालाओं में जीनोम जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए नमूने भेजेंगे। अभी रोज लगभग 100 कोविड पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। इन सभी का जीनोम परीक्षण कराया जाएगा। 

विज्ञापन


रेंडम कोविड टेस्ट की योजना नहीं
स्वास्थ्य सचिव खंडारे ने कहा कि महाराष्ट्र के रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डों आदि पर रेंडम कोविड टेस्ट शुरू करने की अभी हमारी कोई योजना नहीं है। इस मुद्दे पर हम केंद्र सरकार के और निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं। 

खंडारे ने एएनआई से चर्चा में कहा कि जीनोम सीक्वेंसिंग के नतीजों और केंद्र सरकार के निर्देशों के आधार पर हम महाराष्ट्र के लिए कोविड नियम तय करेंगे। अभी बड़े पैमाने पर कोविट टेस्ट की कोई योजना नहीं है। महाराष्ट्र का स्वास्थ्य तंत्र तैयार है। जरूरत पड़ने पर हम कोविड से संबंधित सभी चिकित्सा व्यवस्थाओं को सक्रिय कर देंगे। 

बता दें, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय आज बैठक कर रहा है। इसमें चीन समेत विभिन्न देशों में उत्पन्न हालात व भारत पर असर को देखकर ऐहतियाती कदमों पर विचार किया जाएगा।
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed