फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   covid surge second wave 75 thousands peoples dead in may 19 in india

कोरोना का कहर: मई में रिकॉर्डतोड़ मौतें, महज 19 दिन में 75 हजार लोगों की गई जान

Fri, 21 May 2021 05:20 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 21 May 2021 05:20 PM IST
सार

पिछले दो महीनों से कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने सितम ढा रहा है। मई में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा ने तो रिकॉर्ड तोड़ दिया। तीन हफ्तों के भीतर अभी तक 75 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।  

विज्ञापन
covid surge second wave 75 thousands peoples dead in may 19 in india
कोरोना से मौतें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर जानलेवा और घातक साबित हो रही है।  मई में तो रिकॉर्ड संख्या में कोरोना के नए केस दर्ज हुए हैं और रोजाना लाखों मामले सामने आए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सिर्फ 19 दिनों के अंदर इस महामारी से 75 हजार से ज्यादा लोगों की ज्यादा लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


मई के शुरुआती दिनों में रोजाना कोरोना के चार लाख तक नए मामले सामने आए हैं।  हालांकि अब कोरोना के नए मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। फिर भी नए मरीजों की संख्या हर दिन ढाई से तीन लाख तक आ रही  है। कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुईं। खासकर यहां 40 साल से कम उम्र के युवाओं पर कोरोना कहर बनकर टूटा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें
राज्य में 9 मई तक महामारी की दूसरी लहर में 16 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आए और 2,260 की मौत हुईं। इसी तरह दूसरी लहर में 40 साल से ऊपर के 15 लाख लोग संक्रमित हुए और और 22,141 की मौत हुईं। इसके बाद कर्नाटक में लोगों की जान गई । दिल्ली और पंजाब समेत अन्य राज्यों में भी कोरोना से लोगों की मौत हो गई। 


स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों पर गौर करें तो सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुईं। इसके बाद कर्नाटक फिर दिल्ली, उत्तर प्रदेश में हुईं। महाराष्ट्र में 1 मई से 19 मई के बीच 15 हजार 558 लोगों ने दम तोड़ा, जबकि कर्नाटक में 7 हजार 783, दिल्ली में 6 हजार 199, उत्तर प्रदेश में 5 हजार 782 और तमिलनाडु में 4 हजार 688 की जान गई। 

इन राज्यों में भी मौतें हुईं
मई के तीसरे हफ्ते तक छत्तीसगढ़ में 3601, पंजाब में 350, राजस्थान में 2980, हरियाणा में 2860, गुजरात में 2157, बंगाल में 2389, बिहार में 1583 लोगों की मौत हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed