{"_id":"6305ada9ab771a7fe12808bb","slug":"covid-cases-in-country-decline-to-96-4421-36-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid Update Today: 24 घंटे में कोरोना से 36 मौतें, सक्रिय केस घटकर 96 हजार हुए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid Update Today: 24 घंटे में कोरोना से 36 मौतें, सक्रिय केस घटकर 96 हजार हुए
Wed, 24 Aug 2022 10:18 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 24 Aug 2022 10:18 AM IST
सार
अब देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,43,68,195 हो गई है। कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,27,452 हो गई। बुधवार को सामने आए मौतों के 36 मामलों में चार वो लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम केरल ने अब मृतकों की सूची में जोड़े हैं।
विज्ञापन
Gorakhpur Covid Test
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देश में कोरोना के नए मामलों व सक्रिय केस की संख्या में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 10,649 नए मामले सामने आए। इस दौरान 36 लोगों की मौत हुई। वहीं, सक्रिय केस की संख्या घटकर 96,442 हो गई है।
विज्ञापन
अब देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,43,68,195 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,27,452 हो गई। बुधवार को सामने आए मौतों के 36 मामलों में चार वो लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम केरल ने अब मृतकों की सूची में जोड़े हैं। पिछले 24 घंटे में सक्रिय केस में 64 मामलों की कमी आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.59 फीसदी है।
विज्ञापन